मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। गोरेगांव से सीएसएमटी जाने वाली एक लोकल ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुरुष यात्री एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करता दिख रहा है।
सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत डिब्बे में सीट पर सोने को लेकर हुई। महिला के सीट पर लेटने पर पुरुष यात्री ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शख्स ने महिला पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।
बेल्ट से धमकाने का आरोप आरोपी का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ। वीडियो में वह महिला को भद्दी गालियां देता और अपनी बेल्ट निकालकर उसे पीटने की धमकी देता हुआ भी दिखाई दे रहा है। डिब्बे में सवार अन्य यात्री इस पूरे घटनाक्रम को मूक दर्शक बनकर देखते रहे। किसी ने भी आगे आकर महिला को बचाने की कोशिश नहीं की, जो समाज की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
इमरजेंसी हेल्पलाइन रही बेअसर इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा उबल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यात्रियों ने रेलवे की इमरजेंसी हेल्पलाइन पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। सुरक्षा दावों की पोल खुलते देख यात्रियों में भारी आक्रोश है।
पुलिस ने शुरू की जांच वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रेलवे पुलिस (GRP/RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है ताकि ट्रेन और आरोपी की पहचान हो सके। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल यह पहली बार नहीं है जब लोकल ट्रेन में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में इस तरह की अराजकता ने आम यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। जनता अब रेल प्रशासन से ट्रेनों के अंदर गश्त बढ़ाने और तत्काल रिस्पॉन्स सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग कर रही है।
🚨Shocking daylight harassment inside Mumbai Local but Railways failed to respond
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) August 7, 2026
According to co passnager: A woman faced absolute lawlessness on a Goregaon CSMT train Horrifyingly when passengers desperately called the railway emergency helpline there was zero response.
If… pic.twitter.com/A27LP850gp
ऑटो ड्राइवर के लिए लड़की की दरियादिली, एक छोटी सी आइसक्रीम ने जीता लाखों का दिल!
गुजरात के इस कुएं में क्यों उठ रहीं लहरें? मोरबी की रहस्यमयी घटना के पीछे की वैज्ञानिक सच्चाई
सऊदी, तुर्की और पाकिस्तान का नया डिफेंस पैक्ट: क्या बदलेंगे मिडिल ईस्ट के समीकरण?
दिल्ली विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा : आप और बीजेपी विधायक भिड़े, मार्शल ने निकाला बाहर
आंखों पर यकीन करना मुश्किल: विल जैक्स ने बाउंड्री पर लपका कैच ऑफ द टूर्नामेंट
स्पाइडर-मैन का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा: 8वें दिन पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, तोड़े बड़े रिकॉर्ड्स
चिंता न करें, मैं आपके साथ हूं : पीएम मोदी का बागी सांसदों को विकास मंत्र
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा: टनल में चकनाचूर हुई फॉर्च्यूनर, जाने-माने कारोबारी की मौत
कच्ची उम्र में कप्तानी का बोझ? वैभव सूर्यवंशी की नियुक्ति पर मचा बवाल
दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट : कहीं मकान ढहे तो कहीं सड़कों पर तैरती दिखीं गाड़ियां