दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक सड़कें पानी में डूबी हैं और ट्रैफिक रेंगने को मजबूर है। मौसम विभाग (IMD) ने पूरे क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। प्रशासन ने निवासियों को सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है। उत्तर-पश्चिम यूपी से आने वाले बारिश के बादल रात 9 बजे तक दिल्ली-NCR में सक्रिय रहेंगे, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।
भारी बारिश के चलते दिल्ली अग्निशमन सेवा को आपदा की दो दर्जन से अधिक कॉल मिलीं। आधी रात से अब तक मकान गिरने, इमारतों के हिस्से ढहने और पेड़ उखड़ने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। एक राहत भरी खबर यह रही कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, एक मकान पर पेड़ गिरने से फंसी तीन महिलाओं को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा की सड़कों पर भारी जलजमाव ने यातायात की कमर तोड़ दी है। महमाया फ्लाईओवर, चिल्ला बॉर्डर, फिल्म सिटी और दिल्ली-जयपुर हाईवे जैसे प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम लगा रहा। संगम विहार, शीतला माता मंदिर (गुरुग्राम) और अन्य निचले इलाकों में गाड़ियां पानी में फंसी दिखाई दीं। कई लोग अपने वाहन धक्का देकर निकालते नजर आए, जबकि एंबुलेंस तक जलमग्न अंडरपास में फंसने की खबरें सामने आईं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में पहले ही 100 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। रात तक यह आंकड़ा 200 मिमी तक पहुंच सकता है, जो निचले इलाकों के लिए गंभीर खतरा है। उत्तर भारत में सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के कारण यह असामान्य बारिश हो रही है।
ट्रैफिक जाम और जलभराव का सबसे ज्यादा असर महरौली-बदरपुर रोड, ITO, वजीराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड और कीर्ति नगर स्ट्रेच पर देखा गया है। इसके अलावा, कैब और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी ने दफ्तर से घर लौट रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक बिल्कुल जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें।
*#WATCH | Delhi: Traffic snarl on Barapullah Flyover, following heavy rainfall. pic.twitter.com/rEjuOwVQvX
— ANI (@ANI) August 7, 2026
ऑटो ड्राइवर के लिए लड़की की दरियादिली, एक छोटी सी आइसक्रीम ने जीता लाखों का दिल!
IND vs SL: अभ्यास मैच के पहले दिन श्रीलंका का दबदबा, भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा
कानून बनाना हमारा आंतरिक मामला : FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद को भारत का करारा जवाब
थाईलैंड में खौफनाक वारदात: 9वीं के छात्र ने दादा-दादी समेत 8 लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मारी गोली
2027 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम पर छिड़ा विवाद, आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी रेटिंग
बंटवारा 1947 की गूंज: सीएम योगी से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा
KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट: अगस्त के मध्य से शुरू होगा नतीजों का सिलसिला, CBSE ने जारी किया अपडेट
सुप्रीम कोर्ट में जारी घमासान के बीच दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी के साथ चाय पर चर्चा के क्या हैं सियासी मायने?
श्रीलंका पर मुसीबतों का पहाड़: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दो दिग्गज बल्लेबाज बाहर
सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा खुलासा: CBI चार्जशीट में BJP नेताओं का नाम, रची गई थी महीनों पहले साजिश