देश भर में मानसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश का तांडव जारी है। नदियां उफान पर हैं, सड़कें जलमग्न हैं और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।
राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। प्रमुख सड़कों पर भारी जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। मौसम विभाग (IMD) ने गरज-चमक और तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी किया है। निवासियों को सलाह दी गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में स्थिति बेहद संवेदनशील है। अलकनंदा, मंदाकिनी और भागीरथी समेत छह प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे समेत 132 सड़कें भूस्खलन के कारण बाधित हैं, जिससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही ठप पड़ गई है। रुद्रप्रयाग में एहतियातन सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक 97 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के 15 जिलों में करीब 1.68 लाख लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। गोलाघाट, शिवसागर और जोरहाट जैसे जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है।
IMD ने अगले 7 दिनों तक ओडिशा, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
*VIDEO | Delhi: Heavy rain causes severe waterlogging in Burari.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 7, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#DelhiRains pic.twitter.com/wVCueRYRQQ
दिल्ली विधानसभा में संग्राम: आप-बीजेपी में तीखी बहस, 4 विधायक मार्शल आउट
केएल राहुल ने छोड़ा लप्पू सा कैच, फैंस ने लगाई क्लास; वार्म-अप मैच में भारत की खराब शुरुआत
ISI का बांग्लादेश में दखल : शेख हसीना के बेटे के गंभीर आरोपों पर पाकिस्तान क्यों हुआ बौखलाया?
‘सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’: राहुल गांधी की प्रयागराज हुंकार से पहले भाजपा पर कड़ा प्रहार
IND vs SL XI: वार्म-अप मैच में गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा, श्रीलंका ने पहले दिन ठोके 363 रन
क्या पाकिस्तान की सेना अब एक आतंकी संगठन बन चुकी है? आर्मी चीफ मुनीर पर लगे गंभीर आरोप
ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम: एक छोटी सी दरियादिली ने इंटरनेट पर बिखेरी मिठास
IND vs SL: अभ्यास मैच के पहले दिन श्रीलंका का दबदबा, भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा
हार्दिक पांड्या की होगी KKR में एंट्री? मुंबई इंडियंस के साथ बनेगी ये बड़ी डील!
द हंड्रेड 2026: विल जैक्स का सुपरमैन कैच देख दंग रह गए फैंस, लॉर्ड्स में मचाया कोहराम