आईपीएल के गलियारों में हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का दामन थाम सकते हैं। इस ट्रेड के साथ ही हार्दिक को केकेआर की कप्तानी मिलने की भी खबरें जोरों पर हैं।
क्या कैमरून ग्रीन बनेंगे डील का हिस्सा? फैंस के बीच सबसे बड़ी चर्चा यह है कि मुंबई इंडियंस इस ट्रेड के बदले में क्या हासिल करेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक के बदले कैमरून ग्रीन की मुंबई इंडियंस में वापसी हो सकती है। ग्रीन पहले भी मुंबई के लिए खेल चुके हैं और एक लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें हार्दिक का सबसे उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है। वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में माहिर हैं।
अश्विन ने दी अपनी राय भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया है। अश्विन का मानना है कि हार्दिक के लिए सीएसके और केकेआर सबसे प्रमुख दावेदार हैं। उन्होंने कहा, अगर मैं मुंबई इंडियंस की जगह होता, तो मैं केकेआर के साथ यह डील सिर्फ तभी स्वीकार करता, अगर बदले में रिंकू सिंह या हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी मिलते। यह मुंबई की टीम को मजबूती देने का एकमात्र तरीका है।
कप्तानी की चाहत बनी वजह सूत्रों के अनुसार, हार्दिक पांड्या उस टीम में जाना चाहते हैं जहाँ उन्हें पूरी आजादी के साथ कप्तानी करने का मौका मिले। मुंबई इंडियंस में सीनियर खिलाड़ियों के साथ कथित मनमुटाव के चलते हार्दिक अब नए रास्ते तलाश रहे हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य अपनी कप्तानी में आईपीएल 2027 की ट्रॉफी जीतना है।
कई टीमें थीं रेस में शुरुआत में हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए चेन्नई, लखनऊ, राजस्थान, गुजरात और हैदराबाद जैसी करीब 7-8 फ्रेंचाइजी दिलचस्पी दिखा रही थीं। लेकिन कप्तानी की शर्तों और टीम की जरूरतों को देखते हुए अब कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार अभी भी फैंस को है।
*🚨 BIG TRADE UPDATES 🚨
— Indian cricket (@Cricketpaglu45) August 7, 2026
Hardik Pandya is joining KKR, while Cameron Green return to Mumbai Indians ahead of IPL 2027. pic.twitter.com/k9aRWZvvLX
पढ़ाई की उम्र में शादी का क्रेज : 10वीं के छात्र-छात्रा की शादी का वीडियो वायरल, पिता को आया हार्ट अटैक
दिल्ली में फिर जलप्रलय : मूसलाधार बारिश ने थामी रफ्तार, कई इलाके पानी में डूबे
मौसम का अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट, 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी
मेरी बेटी के साथ हुआ बड़ा धोखा : समधी की करतूत जान कैमरे पर फफक पड़े भाजपा विधायक
दिल्ली विधानसभा: मानसून सत्र में दिखी लक्ष्मी की गूंज, सीएम रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत
श्रीलंका में टीम इंडिया का फ्लॉप शो : इन 3 गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से प्लेइंग 11 पर मंडराया संकट
निरहुआ का काजल राघवानी पर तीखा वार: बोले- आप इसी के लायक हो
आंखों पर यकीन करना मुश्किल: विल जैक्स ने बाउंड्री पर लपका कैच ऑफ द टूर्नामेंट
पटना में सड़क हादसे के बाद कोहराम: भीड़ ने फूंकीं पुलिस गाड़ियां, घंटों थमा रहा शहर
आसमान की नई टॉप गन : भावना कंठ बनीं भारत की पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर