बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सत्ता से हटने के दो साल बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से चुप्पी तोड़ी है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने न केवल अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया, बल्कि दिसंबर 2026 में अपनी वतन वापसी का बड़ा ऐलान भी कर दिया।
कोटा विवाद से सत्ता के अंत तक का सफर 5 जून 2024 को बांग्लादेश हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों में कोटा व्यवस्था बहाल की, जिसने छात्रों के आक्रोश को जन्म दिया। देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन एक व्यापक सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया। जुलाई और अगस्त की शुरुआत में हुई हिंसक झड़पों के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
4 अगस्त 2024 को प्रदर्शनकारियों ने लॉन्ग मार्च टू ढाका का आह्वान किया। सेना के हस्तक्षेप और प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ती भीड़ के दबाव में, 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और अपनी बहन शेख रेहाना के साथ भारत आ गईं। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी।
दिल्ली में शेख हसीना का पलटवार दो साल बाद कैमरे के सामने आईं हसीना ने अंतरिम सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज सभी 663 मामलों को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का इस्तेमाल अवामी लीग को राजनीति से बाहर करने के लिए किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने अपनी पार्टी पर लगे प्रतिबंध को हटाने और राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की।
कानूनी शिकंजा और 663 मुकदमे शेख हसीना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर हत्या के 453 मामलों के अलावा मानवता के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग और राजद्रोह जैसे गंभीर आरोप हैं। ये मामले मुख्य रूप से 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से संबंधित हैं, हालांकि पूर्व पीएम इन सभी को राजनीति से प्रेरित बताती हैं।
अगस्त 2024 से 2026: एक नजर में टाइमलाइन
शेख हसीना का कहना है कि उन्हें देश की जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है। अब देखना यह होगा कि दिसंबर 2026 में उनकी प्रस्तावित वापसी बांग्लादेश की राजनीति में क्या नया मोड़ लाती है।
Former Bangladeshi PM Sheikh Hasina announced via audio call at a press conference in Delhi that she will return to Bangladesh — after initially saying she wasn’t expecting to take questions, she couldn’t help stepping in to answer one from the lone Bangladeshi journalist in… pic.twitter.com/0vlVPFYxLa
— Vandana (@vandana_menon) August 5, 2026
जेपीएससी विवाद: देवेंद्र महतो का अनशन जारी, बोले- पानी पिया है, आंदोलन नहीं तोड़ा
तरुण तेजपाल पर लटकी उम्रकैद की तलवार: 13 साल पुराने रेप केस में आज सजा का एलान
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय खिलाड़ियों के लिए अनुकूल ड्रॉ, आयुष के सामने चीन की दीवार
पंखों से सुखाई जा रही सड़क, उद्घाटन के 20 दिन में पांचवीं बार मरम्मत; लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मचा घमासान
जिम छोड़ सीधे लैंप पोस्ट पर पहुंचे स्पाइडरमैन , ऊंचाई देख लोगों की फटी आंखें
पापा रवि किशन के वायरल मीम ट्रेंड में शामिल हुईं बेटी रीवा, रील ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
क्या IPL 2027 में केकेआर की जर्सी में दिखेंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी को लेकर छिड़ी चर्चा
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका: यौन शोषण मामले में 10 साल की कैद, जल्द करना होगा सरेंडर
मानसून में हाईवे पर सफर करना हो सकता है जानलेवा, NHAI की इन 5 जरूरी बातों को गांठ बांध लें
भोजपुरी बवाल: रिक्शा थामते ही फफक पड़े निरहुआ, पुरानी यादों ने रुलाया सुपरस्टार को