रांची में जेपीएससी (JPSC) परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा चरम पर है। छात्र नेता देवेंद्र महतो पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस बीच उनके अनशन को लेकर फैल रही अफवाहों पर उन्होंने खुद विराम लगाते हुए स्थिति स्पष्ट की है।
हाल ही में प्रसिद्ध शिक्षाविद और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के जरिए देवेंद्र महतो से बात की। वांगचुक ने उन्हें सलाह दी कि जल का त्याग करना आत्महत्या के समान है, जबकि यह लड़ाई सरकार की आत्मा को जगाने की है।
देवेंद्र महतो ने बताया कि इसी सलाह को मानते हुए उन्होंने जल ग्रहण करना शुरू किया है, लेकिन उनका अनशन पूरी तरह जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानी पीने का अर्थ अनशन तोड़ना नहीं है।
भूख हड़ताल के पांचवें दिन देवेंद्र महतो की सेहत काफी गिर गई है। उन्होंने बताया कि बात करने में भी उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है और सीने में दर्द की समस्या हो रही है। उठने-बैठने के लिए उन्हें दूसरों के सहारे की जरूरत पड़ रही है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि भले ही शरीर साथ न दे रहा हो, लेकिन उनका मस्तिष्क पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने साजिश रचने वालों से अपील की कि वे इस छात्र आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश न करें।
महतो ने कहा, गांधीजी भी भूख हड़ताल के दौरान जल ग्रहण करते थे। हमारा मकसद आत्महत्या करना नहीं, बल्कि सोई हुई सरकार को जगाना है। उन्होंने डॉक्टर्स की सलाह का हवाला देते हुए कहा कि वे स्वस्थ रहकर इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाना चाहते हैं।
देवेंद्र महतो ने झारखंड सरकार को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है, जिसमें मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
*VIDEO | Ranchi, Jharkhand: Student leader Devendra Nath Mahto continues his hunger strike protesting against alleged irregularities in competitive exams, says, Today marks the fifth day of my hunger strike. My fatigue has increased significantly, and my body s organs are no… pic.twitter.com/poWigpZOAs
— Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2026
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विज्ञान और शास्त्र की जुगलबंदी ने खोले ये राज
Gen Z पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं मोहन भागवत; बोले- वे हमसे ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं
4700 करोड़ का एक्सप्रेसवे, 24 दिन में ही गड्ढे: मरम्मत सुखाने के लिए पंखों का सहारा!
अब फिटनेस में कोई ढिलाई नहीं: BCCI ने बदला नियम, ब्रोंको टेस्ट से होगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा
डरने दीजिए, हम डराते रहेंगे : प्रयागराज में कांग्रेस के कार्यक्रम पर रोक के बाद सरकार पर बरसे पवन खेड़ा
17 अगस्त तक भरें एन्यूमरेशन फॉर्म, वरना वोटर लिस्ट से कट सकता है आपका नाम
फुटबॉल मैच के बीच गिरा आसमानी काल , 24 वर्षीय खिलाड़ी की मैदान पर ही मौत
क्या देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ दिया अनशन? सोनम वांगचुक ने बताई सच्चाई
गूगल को बड़ा झटका: 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI विशेषज्ञों ने छोड़ी कंपनी, शुरू किया नया स्टार्टअप
टिफिन में फिर मिली आलू की सब्जी , नन्हीं बच्ची का रिएक्शन देख आप भी हंस पड़ेंगे!