बिहार की राजनीति में हमेशा चर्चाओं में रहने वाले लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने एक अलग अंदाज से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने हलचल मचा दी है।
वीडियो में साथ दिखे मल्लिका और तेज तेज प्रताप ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत उनके साथ नजर आ रही हैं। करीब 1 मिनट 26 सेकंड के इस वीडियो में दोनों एक लाल सोफे पर बैठकर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तेज प्रताप अपने फोन में कुछ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है।
कुछ अच्छा होने वाला है का इशारा इस वीडियो को पोस्ट करते हुए तेज प्रताप ने रहस्यमयी अंदाज में कैप्शन लिखा, कुछ अच्छा होने वाला है। उन्होंने आगे की जानकारी साझा नहीं की, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया है, लेकिन उनके इस पोस्ट ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, तेजू भैया का अपना ही जलवा है। कभी कृष्ण का रूप, कभी भोले बाबा के भक्त और अब मनोरंजन की दुनिया में एंट्री? लालू के बेटे और कितने रूप दिखाएंगे?
वहीं, एक अन्य यूजर ने फिल्म जगत का हवाला देते हुए कमेंट किया, इमरान हाशमी की जरूरत नहीं है, मर्डर 4 के लिए तेज प्रताप भाई का स्वैग ही काफी है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या यह कोई आने वाला प्रोजेक्ट है या सिर्फ एक मुलाकात।
अभी तक तेज प्रताप की ओर से इस अच्छी चीज के बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। लोगों की नजरें अब उनके अगले कदम पर टिकी हैं।
Something exciting coming soon😊 pic.twitter.com/3UmwkzuzPn
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 5, 2026
राहुल गांधी के साथ मंच पर आईं पोस्टर गर्ल रिया, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बताया क्या है अगला कदम
पेंचवैली एक्सप्रेस में मौत का धुआं : चलती ट्रेन के AC कोच में लगी आग, 72 यात्रियों की जान अटकी
आवारापन 2 की रिलीज टलने की खबरों पर लगा विराम, इमरान हाशमी ने खुद किया बड़ा खुलासा
लाल चौक पर लहराया तिरंगा: बाइकर गर्ल कंचन ने पूरा किया बुजुर्ग राइडर से किया वादा
बंटवारा 1947 बनाम आवारापन 2 : बॉक्स ऑफिस क्लैश पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया सच
दुबई दहल उठा: 20 मिनट में 7 जोरदार धमाकों से थर्राया जाबेल अली पोर्ट, क्या हूतियों का है हाथ?
शुभमन गिल की टीम के लिए गुड न्यूज: फिट होकर श्रीलंका पहुंचेंगे साई सुदर्शन, इस दिन जुड़ेंगे टीम से
ODI वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल: क्वालिफायर की तारीखें तय, जानें कैसे होगा 14 टीमों का चुनाव
UPI पेमेंट पर बड़ा बदलाव: 2000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, जानें क्या है सरकार की योजना