नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) चर्चा का केंद्र बन गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अब अपनी भावी योजनाओं और राजनीतिक पारी की अटकलों पर खुलकर बात की है।
छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में देश की राजनीतिक व्यवस्था, न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं से लोगों का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है। उन्होंने कहा, हमारा आंदोलन सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं था। लोग देश की संस्थाओं में कम होती विश्वसनीयता से नाराज हैं। अभी एक पब्लिक मूवमेंट और जनता के दबाव की जरूरत है।
दीपके ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, राजनीतिक दलों की स्थिति बेहद खराब है। सुबह लोग किसी और को चुनते हैं और शाम को किसी और की सरकार बन जाती है। नेता पार्टियां बदल रहे हैं, जिससे जनता त्रस्त है। हमारा आंदोलन इसलिए सफल रहा क्योंकि लोग विचारधाराओं से ऊपर उठकर लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट हुए।
झारखंड के छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल के जवाब में अभिजीत दीपके ने दो टूक कहा, हम निश्चित रूप से झारखंड जाएंगे। हम वहां संघर्ष कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उनकी हर मांग का समर्थन करते हैं।
इसी बीच, सीजेपी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के दौरान कथित हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए सीजीआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने बड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शनकारियों से निपटते समय सुरक्षा बलों को संयम बरतना चाहिए। उन्होंने कहा, अधिकारियों को युवाओं की बात सुननी चाहिए। हिंसक प्रतिक्रिया से स्थिति और बिगड़ती है।
अभिजीत दीपके के लिए मुश्किलें भी कम नहीं हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत देकर दीपके की गिरफ्तारी की मांग की है। अंसारी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में सीजेपी से जुड़े लोगों ने उन पर हमला किया था। फिलहाल, इन आरोपों पर दीपके की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है।
#WATCH | Chhatrapati Sambhaji Nagar, Maharashtra | On being asked if he will start a political party, Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, Our movement was successful because people rose above their own ideologies and political party lines to come together… pic.twitter.com/xQqgNBjzKk
— ANI (@ANI) August 5, 2026
महबूबा मुफ्ती पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा- वो आतंकवादी हैं, अब कोई माई का लाल 370 वापस नहीं ला सकता
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बजा: क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और नया फॉर्मेट समझें
गौरव पनौती है, उसे मत लो : खतरों के खिलाड़ी 15 में छलका एक्टर का दर्द, टीवी इंडस्ट्री का काला सच आया सामने
तृषा का अपमान उदयनिधि स्टालिन को पड़ा भारी: 8 घंटे की पूछताछ, 9 धाराओं में केस और विजय से जुड़ा पुराना विवाद
परिसीमन बिल: क्या सरकार और विपक्ष के बीच बन पाएगी सहमति?
वर्क फ्रॉम होम का महा-ड्रामा : बॉस ने जबरदस्ती खुलवाया कैमरा, तो कर्मचारी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
दिल्ली से छलका शेख हसीना का दर्द: मेरे सपनों का बांग्लादेश नहीं रहा, अपनों को खोने का गम है
राजनीति-बॉलीवुड का अनोखा संगम: मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप यादव, कुछ बड़ा आने का संकेत
भारत सरकार के आगे झुके मार्क जुकरबर्ग: डीपफेक और आपत्तिजनक कंटेंट पर मांगी माफी
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला: शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत, नाबालिग की माफी बनी वजह