साई सुदर्शन की वापसी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और अब वे श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने उन्हें मैच फिटनेस का ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
क्यों टीम के साथ नहीं गए थे सुदर्शन? जब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना हुई थी, तब साई सुदर्शन टीम के साथ नहीं थे। सुदर्शन अपनी एड़ी की चोट से जूझ रहे थे, जिसके चलते वे रिहैब प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। उसी के कारण उनके पहले टेस्ट से बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
शनिवार को करेंगे टीम को ज्वाइन लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, साई सुदर्शन 8 अगस्त यानी शनिवार को कोलंबो पहुंच जाएंगे। वहां वे भारतीय टीम के साथ जुड़कर आगामी सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे। हालांकि, उनके शनिवार को जुड़ने के कारण 7 से 9 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में उनकी भागीदारी पर संशय बना हुआ है।
अभ्यास शुरू कर चुकी है टीम इंडिया श्रीलंका में टीम इंडिया ने 5 अगस्त से ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। कप्तान शुभमन गिल की देखरेख में खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस और फील्डिंग के गुर सीख रहे हैं। इस दौरे पर टीम के साथ हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, शिवांग कुमार और विप्रज निगम जैसे युवा स्पिनर्स भी गए हैं, जो नेट बॉलर के रूप में टीम को तैयार करने में मदद कर रहे हैं।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।
🚨 UPDATE ON SAI SUDHARSAN. [Sportstar]
— CricWorld (@cricworld777) August 4, 2026
He is currently at BCCI CoE, the focus remains on ensuring he completes the final stages of his rehab & team management is hopeful that he will be cleared before the practice match.#SaiSudharsan #TeamIndia #SLvsIND pic.twitter.com/WMDB2VbLA2
भारत मनहूस देश है : JNU की पूर्व प्रोफेसर निवेदिता मेनन के बयान पर मचा बवाल
अनुच्छेद 370 के सात साल: श्रीनगर में बाइक रैली और विरोध का शोर, जानें क्या है पूरा मामला
जंतर-मंतर पर थी बड़ी साजिश? ISI के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी : दो साल के निर्वासन के बाद पहली बार मुखर हुईं शेख हसीना
UPI पेमेंट पर बड़ा बदलाव: 2000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, जानें क्या है सरकार की योजना
बेटियों को काबिल बनाया, पर आखिरी वक्त में पिता को नसीब न हुआ कंधा
Realme का धमाका: 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन 12 अगस्त को होगा लॉन्च
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, PDA की बदल दी परिभाषा!
सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो का बड़ा फैसला: आमरण अनशन खत्म, लेकिन सरकार के खिलाफ जंग जारी
महबूबा मुफ्ती पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा- वो आतंकवादी हैं, अब कोई माई का लाल 370 वापस नहीं ला सकता