स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) द्वारा संचालित दो आतंकी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 4 नाबालिगों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जंतर-मंतर पर की थी रेकी जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि इस मॉड्यूल के तार दिल्ली के जंतर-मंतर से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, मॉड्यूल के 8 सदस्यों को ट्रेन से दिल्ली भेजा गया था। इन लोगों ने जंतर-मंतर पर पहुंचकर पूरे इलाके की रेकी की थी। हालांकि, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही सुरक्षा बलों ने इन्हें धर दबोचा।
नाबालिगों को दी गई ऑनलाइन ट्रेनिंग अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दूसरे मॉड्यूल का काम पेट्रोल बम से हमला करना था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मॉड्यूल में शामिल ज्यादातर सदस्य नाबालिग हैं। इन्हें पाकिस्तान में बैठे आईएसआई ऑपरेटिव्स ने वीडियो कॉल और ट्यूटोरियल के जरिए पेट्रोल बम बनाने और उनके इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी थी।
रेलवे ट्रैक पर भी थी नजर पहले मॉड्यूल का मकसद पंजाब में सांप्रदायिक तनाव फैलाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था। ये आरोपी अमृतसर-जालंधर रेलवे ट्रैक के पास सीसीटीवी कैमरे लगाकर रेलवे की आवाजाही और संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों की लाइव फुटेज पाकिस्तान भेज रहे थे।
हवाला से हो रही थी फंडिंग पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस, 4 पेट्रोल बम और कैमरे बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आईएसआई पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के जरिए बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रही थी। पुलिस ने सुखदेव और अनमोल नाम के दो ऐसे गुर्गों को भी पकड़ा है, जो हवाला के जरिए संदिग्धों तक पैसा पहुंचा रहे थे।
फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि जंतर-मंतर पर आखिर उनके निशाने पर कौन था और उनके आगामी मंसूबे क्या थे। यह मामला दर्शाता है कि किस तरह पाकिस्तानी हैंडलर्स पैसों का लालच देकर कम उम्र के लड़कों को देश विरोधी गतिविधियों में झोंक रहे हैं।
*#WATCH | Amritsar, Punjab | Amritsar Police Commissioner Gurpreet Singh Bhullar says, ...We have busted two ISI-backed terror modules and arrested nine accused individuals. The recoveries include four petrol bombs, three pistols, a motorcycle, a lighter, and live cartridges. We… pic.twitter.com/sNaeEXaG4R
— ANI (@ANI) August 5, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027: क्वालीफायर की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कौन सी टीमें होंगी भारत की राह का कांटा?
तृषा का अपमान उदयनिधि स्टालिन को पड़ा भारी: 8 घंटे की पूछताछ, 9 धाराओं में केस और विजय से जुड़ा पुराना विवाद
ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी गई लाखों शहादत , फफक कर रो पड़ीं शेख हसीना
जेपीएससी-जेएसएससी विवाद: बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच और दोषियों की बर्खास्तगी की मांग
IPL की चमक, इंटरनेशनल की चुनौती: अजिंक्य रहाणे ने वैभव सूर्यवंशी को दी बड़ी नसीहत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब साल की कमाई 28 लाख के पार
छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, हेमंत सोरेन कहां हैं? JMM सांसद ने बताया- सिस्टम की घुन साफ कर रहे हैं CM
गुस्से में लात मारी और हो गया चमत्कार: क्रिकेट के मैदान का यह अजीबोगरीब रन आउट हुआ वायरल
संसद परिसर में ड्रामा महंगा पड़ा पप्पू यादव को: क्या विशेषाधिकार के नाम पर कानून से बच सकते हैं सांसद?
क्या आधार कार्ड पर फ्री मोबाइल फोन दे रही है सरकार? जानें वायरल दावे का सच