श्रीनगर: श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर बुधवार को एक भावुक कर देने वाला नजारा नजर आया। यहाँ मशहूर बाइकर गर्ल कंचन उगुरसंडी ने तिरंगा फहराकर एक पुराने वादे को निभाया है। यह मिशन किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए नहीं, बल्कि उन बुजुर्ग राइडर्स के सम्मान में था, जिन्हें पूर्व में कश्मीर में तिरंगा फहराने से रोका गया था।
क्या था वो वादा? कंचन ने बताया कि कुछ साल पहले लद्दाख यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात 65 वर्षीय एक सीनियर सिटिजन राइडर से हुई थी। उन्होंने बताया था कि कश्मीर में स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें अपनी बाइक से तिरंगा हटाने के लिए मजबूर किया था। उस वक्त अपमानित महसूस कर वे बुजुर्ग रो पड़े थे। कंचन ने तभी उनसे वादा किया था कि वह एक दिन उनकी तरफ से लाल चौक पर तिरंगा जरूर फहराएंगी।
आदिवासी समाज से ताल्लुक रखती हैं कंचन झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के बिदरी गांव की निवासी 34 वर्षीय कंचन आदिवासी हो समुदाय से आती हैं। फिलहाल वे नई दिल्ली में कार्यरत हैं। रॉयल एनफील्ड राइडर्स क्लब की इकलौती महिला राइडर के रूप में अपनी पहचान बना चुकीं कंचन ने यह साबित कर दिया है कि इरादे मजबूत हों, तो कोई भी दूरी मुश्किल नहीं है।
बॉर्डर गर्ल का साहसी सफर कंचन केवल एक बाइकर नहीं, बल्कि रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची सड़क उमलिंगला पास पर अकेले बाइक चलाकर इतिहास रचा है। शून्य से 40 डिग्री कम तापमान में सफर करने वाली कंचन हिमालय के 22 खतरनाक दर्रों को पार कर चुकी हैं। उन्हें अब बॉर्डर गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।
जवानों का हौसला बढ़ाना ही मकसद कंचन की यात्राओं का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाना और देश की महिलाओं को सशक्त करना है। उन्होंने 3187 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर यह संदेश दिया है कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। लाल चौक पर तिरंगा फहराकर उन्होंने न केवल अपना वादा पूरा किया, बल्कि देशप्रेम की एक नई मिसाल भी पेश की है।
*मैं अपने रॉयल एनफील्ड राइडर्स क्लब की इकलौती महिला राइडर हूँ। हम अक्सर रविवार को गुरुग्राम और मुरथल में ब्रेकफ़ास्ट राइड पर जाते हैं। कुछ साल पहले मेरी मुलाक़ात 65 साल के एक बुलेट राइडर से हुई। उन्होंने मुझे लद्दाख राइड के दौरान हुए अपने बुरे अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा… pic.twitter.com/6yutiE2Tab
— Kanchan Ugursandi - 𑢬𑣁𑣓𑣏𑣉𑣓 𑢧𑣋𑣃𑣜𑣞𑣁𑣓 (@BikerGirlkancha) August 5, 2026
2027 में CM भगवंत मान के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे राजा वड़िंग, कांग्रेस में मची हलचल
राजधानी की सुरक्षा पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा कदम, CM और गृहमंत्री को लिखे पत्र में दिए अहम सुझाव
रामायण की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, दिवाली धमाके के लिए हो जाइए तैयार!
महबूबा मुफ्ती आतंकी हैं : गिरिराज सिंह का तीखा हमला, अनुच्छेद 370 पर छिड़ी नई जंग
महबूबा मुफ्ती पर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, कहा- वो आतंकवादी हैं, अब कोई माई का लाल 370 वापस नहीं ला सकता
दो साल का वनवास खत्म: शेख हसीना ने तोड़ी चुप्पी, दिसंबर में वतन वापसी का किया ऐलान
रसड़ा के इकलौते बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से जंग हार गए दिग्गज नेता
क्या है मानगढ़ धाम का विवाद और किसी स्थल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने का पूरा गणित?
श्रेया कालरा ने रचा इतिहास: लॉक अप 2 की बनीं विजेता, शिवांगी जोशी को छोड़ गईं पीछे
पेंचवैली एक्सप्रेस में मौत का धुआं : चलती ट्रेन के AC कोच में लगी आग, 72 यात्रियों की जान अटकी