रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायण पार्ट 1 को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। लंबे समय से सस्पेंस के बाद इस फिल्म की रिलीज तारीख सामने आ गई है।
6 नवंबर को होगा महा-धमाका सोनी पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 6 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने इस फिल्म के लिए दिवाली के त्योहार को चुना है, ताकि छुट्टियों का फायदा सीधे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर मिल सके।
प्रोडक्शन हाउस की ओर से आधिकारिक पुष्टि बाकी हालांकि सोनी पिक्चर्स ने रिलीज की तारीख स्पष्ट कर दी है, लेकिन फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा या रामायण के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा, भारत में डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा संभाल रही करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने भी फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
दूसरे पार्ट की तैयारी भी जोरों पर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज से पहले ही दूसरे पार्ट की चर्चा भी तेज हो गई है। रणबीर कपूर ने हाल ही में खुलासा किया था कि रामायण पार्ट 2 का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
मेकर्स की योजना रामायण को दो साल तक बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखने की है। जहां पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा, वहीं दूसरे पार्ट को 2027 की दिवाली पर लाने की तैयारी है। फैंस अब आधिकारिक तौर पर निर्माता की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
An epic journey unlike anything seen before.
— Sony Pictures (@SonyPictures) August 5, 2026
Watch the official trailer for #Ramayana, coming to theatres worldwide November 6. pic.twitter.com/BSiwVJMSs9
तमिलनाडु एक्सप्रेस में खौफनाक खुलासा: जनरल बोगी में मिले ट्रॉली बैग के अंदर इंसानी अवशेष
अश्वत्थामा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले प्रदीप रावत नहीं रहे, निजी जिंदगी में झेले थे बड़े उतार-चढ़ाव
UPI पेमेंट पर बड़ा बदलाव: 2000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, जानें क्या है सरकार की योजना
रांची छात्र आंदोलन: सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा जल त्याग , पर भूख हड़ताल जारी
952 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड और सचिन का दबदबा: भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास के वो पांच किस्से जिन्होंने क्रिकेट बदल दिया
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाकों से दहला जेबेल अली; क्या यह युद्ध की शुरुआत है?
मानसून सत्र का विस्तार या विशेष सत्र? सरकार ने अटकलों पर लगाया पूर्ण विराम
विराट के वृंदावन जाने पर विवाद क्यों? मोहम्मद शमी ने दिया करारा जवाब
एक घंटे तक बाहर खड़ी रही माँ, अंदर बेटी की डिजिटल दुनिया में कैद का सच आया सामने!
तमिलनाडु में बनेगा भारत का पहला AI सिटी अरीवगम , तकनीकी क्रांति की ओर एक बड़ा कदम