तमिलनाडु में बनेगा भारत का पहला AI सिटी अरीवगम , तकनीकी क्रांति की ओर एक बड़ा कदम
News Image

तमिलनाडु की नई सरकार ने अपने पहले बजट में भविष्य की तकनीक को केंद्र में रखा है। मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने 5 अगस्त को पेश किए गए बजट में भारत के पहले AI सिटी अरीवगम (Arivagam) के निर्माण की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए प्रारंभिक बजट में 5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

क्या है अरीवगम का लक्ष्य? तमिल भाषा में अरीवगम का अर्थ नॉलेज सिटी (ज्ञान का शहर) होता है। चेन्नई के पास विकसित होने वाली यह स्पेशल टाउनशिप भारत का पहला डेडिकेटेड एआई हब होगा। इसे केवल एक शहर नहीं, बल्कि एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च के एक एकीकृत केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।

अरीवगम में क्या-क्या होगा? इस सिटी के भीतर अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की योजना है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार ने घोषणा की है कि 2031 तक राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और आईटीआई (ITI) के 5 लाख छात्रों को एआई स्किल की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

तमिल भाषा के लिए विशेष पहल केवल इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, सरकार भाषा की तकनीक पर भी काम कर रही है। तमिलनाडु सरकार तमिल भाषा के लिए लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) विकसित करने की तैयारी में है। इसके लिए सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता किया जा रहा है, ताकि तमिल भाषा के एआई टूल्स, डेटासेट और डिजिटल सेवाओं को वैश्विक स्तर का बनाया जा सके।

बेंगलुरु से होगा मुकाबला? दिला दें कि इससे पहले बेंगलुरु में भी Bharat1.AI द्वारा दुनिया के पहले एआई सिटी की घोषणा की गई थी। अब देखना यह होगा कि चेन्नई के पास बनने वाला अरीवगम भारत के एआई ईको-सिस्टम को कितनी तेजी से नई दिशा देता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आवारापन 2 की रिलीज टलने की खबरों पर लगा विराम, इमरान हाशमी ने खुद किया बड़ा खुलासा

Story 1

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030: अहमदाबाद है तैयार, अब गुजरात बनेगा खिलाड़ियों का नया होम ग्राउंड

Story 1

UGC NET 2026: आंसर की में देरी से 10 लाख छात्रों का भविष्य अधर में, NTA की चुप्पी पर बढ़ता गुस्सा

Story 1

बांकीपुर उपचुनाव: क्या कुत्ता-बिल्ली वाले विवादित बयान पर प्रशांत किशोर ने रची झूठी कहानी?

Story 1

CWG में अरशद नदीम की शर्मनाक हार, नाकामी पर दिया अजीबोगरीब बहाना

Story 1

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद: बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच और दोषियों की बर्खास्तगी की मांग

Story 1

महबूबा मुफ्ती आतंकी हैं : गिरिराज सिंह का तीखा हमला, अनुच्छेद 370 पर छिड़ी नई जंग

Story 1

कॉकरोच जनता पार्टी का महा-मंथन : भविष्य की राह और राजनीति से दूरी पर क्या बोले नेता?

Story 1

रांची छात्र आंदोलन: सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा निर्जला व्रत, भूख हड़ताल जारी

Story 1

यूक्रेन की नींद में रूस का मौत का खेल : बैलिस्टिक मिसाइलों से दहला कीव, 15 की मौत