ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद थी। हालांकि, भारतीय स्टार नीरज ने सिल्वर मेडल जीतकर अपना जलवा बरकरार रखा, लेकिन मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वे शुरुआती तीन थ्रो के बाद टॉप-8 में भी जगह नहीं बना पाए और पहले ही दौर में बाहर हो गए।
मौसम को ठहराया जिम्मेदार अपनी इस करारी हार के बाद पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने सफाई दी है। नदीम का कहना है कि उनकी फिटनेस बिल्कुल ठीक थी, लेकिन ग्लासगो की कड़ाके की ठंड ने उनके खेल को खराब कर दिया।
नदीम ने मीडिया से बातचीत में कहा, ठंड के कारण मेरा शरीर पूरी तरह अकड़ गया था। मेरा रन-अप सही नहीं मिल रहा था और शरीर का साथ नहीं दे रहा था। सब कुछ अच्छा था, बस सब ईश्वर की मर्जी है।
रिकॉर्ड से कोसों दूर रहे नदीम नदीम एशिया में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो फेंक चुके हैं, लेकिन ग्लासगो में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। वह बमुश्किल 78 मीटर के आसपास ही जैवलिन फेंक सके। इस प्रदर्शन के बाद खेल प्रेमियों और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
एशियन गेम्स में फिर होगी टक्कर ग्लासगो में मिली इस निराशा के बाद, अब नज़रें जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 पर टिकी हैं। यहाँ एक बार फिर नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम आमने-सामने होंगे। नीरज चोपड़ा पिछले दो एशियन गेम्स में लगातार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या जापान की परिस्थितियों में नदीम अपनी लय वापस पा पाते हैं या नहीं।
Pakistan s Olympic gold medalist Arshad Nadeem revealed that cold weather caused his body to stiffen, affecting his run-up during the Commonwealth Games, where he finished ninth in the javelin event 🇵🇰#TOKSports #ArshadNadeem #CommonWealthGames #JavelinThrow #PakistanAthlete… pic.twitter.com/FzGrB6k2TB
— TOK Sports (@TOKSports021) August 5, 2026
बांग्लादेश बना दूसरा पाकिस्तान : सजीब वाजेद के खुलासे से मची खलबली
द हंड्रेड 2026: एडन मार्करम ने छोड़ा साथ, जोस बटलर को मिली मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कमान
ट्रॉली बैग में निकली प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमी के साथ भागी महिला की लाश मिलने से सनसनी
क्या राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनेंगे हार्दिक पांड्या? सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप
रेपो रेट पर RBI का बड़ा फैसला: होम और ऑटो लोन लेने वालों को नहीं मिली राहत, जानें क्या हैं नई दरें
2027 में CM भगवंत मान के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे राजा वड़िंग, कांग्रेस में मची हलचल
अनुच्छेद 370 के सात साल: श्रीनगर में बाइक रैली और विरोध का शोर, जानें क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद के मॉल में खौफनाक मंजर: हाथ में चाकू लेकर लड़की पर बरसाए थप्पड़, गिरफ्तार हुआ आरोपी
क्या आधार कार्ड पर फ्री मोबाइल फोन दे रही है सरकार? जानें वायरल दावे का सच
शिक्षा केवल अंक नहीं, जीवन को सही दिशा देने का माध्यम: बृजमोहन अग्रवाल