बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने एक बार फिर पड़ोसी मुल्क के हालात पर गंभीर चिंता जताई है। दिल्ली में एक वर्चुअल बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश अब भारत के लिए दूसरा पाकिस्तान बन चुका है।
मौतों के आंकड़ों पर UN और सरकार में विरोधाभास सजीब वाजेद ने जुलाई-अगस्त 2024 के हिंसक प्रदर्शनों में हुई मौतों के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने मृतकों की संख्या 1,400 बताई है, जबकि सरकारी आंकड़े महज 800 के आसपास हैं।
वाजेद ने तीखा सवाल किया कि वे 600 अतिरिक्त लोग कौन हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि अवामी लीग के वकीलों द्वारा बार-बार पत्र लिखने के बावजूद UN ने आज तक उन मृतकों की सूची सार्वजनिक नहीं की है। साथ ही, यह आकलन केवल 15 अगस्त तक का है, जबकि हिंसा उसके बाद भी जारी रही।
इंडेम्निटी बिल के जरिए उपद्रवियों को संरक्षण यूनुस प्रशासन पर हमला बोलते हुए वाजेद ने कहा कि सत्ता में आते ही सरकार ने इंडेम्निटी बिल पारित किया। इसके जरिए उन लोगों को कानूनी सुरक्षा (सुरक्षा कवच) दे दी गई, जिन्होंने पुलिसकर्मियों, अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की हत्या की थी। वाजेद ने इसे मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करार दिया है।
बिना ट्रायल जेल में सड़ रहे अवामी लीग के नेता वाजेद ने दावा किया कि अगस्त 2024 के बाद से अवामी लीग के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना किसी निष्पक्ष सुनवाई या जमानत के जेल में डाल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जेल में बंद कई नेताओं की उम्र 80 वर्ष से अधिक है और उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। वाजेद के अनुसार, हिरासत के दौरान कई नेताओं की मौत भी हो चुकी है, जो देश में जारी दमनकारी नीतियों को दर्शाता है।
भारत की सुरक्षा के लिए बढ़ता आईएसआई का खतरा सजीब वाजेद ने भारत को आगाह करते हुए कहा कि उनके देश में बदलता घटनाक्रम भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अब आईएसआई (ISI) जैसी विदेशी ताकतों को खुली छूट मिल रही है, जिससे भारत के पूर्वी सीमा पर अस्थिरता काफी बढ़ गई है।
भारत सरकार ने साधी दूरी इस पूरे प्रकरण पर भारत के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि शेख हसीना का यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार का इस आयोजन से कोई लेना-देना नहीं है और न ही सरकार वहां व्यक्त किए गए विचारों का समर्थन करती है।
गौरतलब है कि हाल ही में एक भावुक संदेश में शेख हसीना ने कहा है कि उन्हें बांग्लादेश से तो दूर किया जा सकता है, लेकिन वे अपने लोगों के दिलों से कभी दूर नहीं होंगी।
#LISTEN | In a virtual interaction with the media in Delhi, former Bangladesh PM Sheikh Hasina s son Sajeeb Wazed says, What should concern India most is Bangladesh has become another Pakistan, on India s eastern side. You have another Pakistan today on your eastern front.… pic.twitter.com/Dft2oZN476
— ANI (@ANI) August 5, 2026
गूंगी गुड़िया विवाद: सुनेत्रा पवार का कांग्रेस को दो-टूक जवाब, कहा- वक्त आने पर दूंगी करारा जवाब
मौत के मुहाने से लौटे दो युवक, उफनती खड्ड में 100 मीटर तक बही कार
ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी गई लाखों शहादत , फफक कर रो पड़ीं शेख हसीना
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, PDA की बदल दी परिभाषा!
₹11 लाख की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब सालाना कमा रहे हैं ₹28.5 लाख
राहुल गांधी के साथ मंच पर वायरल गर्ल का तीखा प्रहार: न बेटियों को पढ़ने दे रहे, न बचने दे रहे
952 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड और सचिन का दबदबा: भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास के वो पांच किस्से जिन्होंने क्रिकेट बदल दिया
कॉमनवेल्थ की शान सीमा कालीरमन का सम्मान: विश्वविद्यालय ने एक लाख के चेक से नवाजा
आसमान में खौफ का मंजर: एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, 14 घायल और मची चीख-पुकार
अयोध्या के पवन से बीजेपी में हलचल: क्या 2027 के लिए अखिलेश ने चल दिया फैजाबाद वाला दांव?