लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी, लेकिन उन्हें सरकारी दमन का सामना करना पड़ा।
रिया अहीर का भावुक और गंभीर आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई की वायरल गर्ल रिया अहीर भी मौजूद थीं। रिया ने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, ये न तो बेटियों को पढ़ने दे रहे हैं और न ही उन्हें बचने (सुरक्षित) दे रहे हैं। रिया ने बताया कि मुंबई पुलिस की वैन के सामने खड़े होकर उन्होंने 20 छात्रों को हिरासत में जाने से बचाया था।
ट्राॅलिंग नहीं, यह एक क्राइम है रिया ने आरोप लगाया कि उस घटना के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, मैं इसे ट्रोलिंग नहीं कहूंगी, असल में यह एक क्राइम है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के बावजूद एफआईआर की कॉपी न मिलने पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, उन्हें आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिए डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।
धार्मिक पहचान पर अपमान और हिंसा के आरोप प्रदर्शनकारी फराह नाज ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि पुलिस ने उनका नाम पूछने के बाद उनके साथ भेदभाव किया। नाज ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध के बावजूद उन्हें देशद्रोही कहा गया। उन्होंने कहा, हम भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे, फिर भी पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया।
सुरक्षाबलों पर गंभीर दावे एक अन्य प्रदर्शनकारी नूतन टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरक्षाबलों पर गंभीर आरोप लगाए। टोप्पो का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें पेलेट गन का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से सुरक्षा बलों को हथियार ताने हुए देखा और फिर उन्हें पीछे से गोली जैसी किसी वस्तु की चोट लगी।
राहुल गांधी ने सरकार को घेरा राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र और देश के भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, छात्रों के घर गुंडे भेजना, 15 साल की एक लड़की से जबरन माफी मंगवाना और फिर उस माफी को स्वीकार करना—यह पूरी तरह बेतुका और शर्मनाक है।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, ...We had a freewheeling conversation with some of the young protesters. They mentioned to me how they were assaulted, breaten and threatened. I am very proud of them, very proud of what they have done, what thousands of young… pic.twitter.com/j60VFjDnXr
— ANI (@ANI) August 5, 2026
किंग के सेट से लीक हुआ शाह रुख खान का खूंखार अंदाज, एक्शन अवतार देख फैंस हुए हैरान
रवींद्र जडेजा के सामने बड़ा इतिहास, गॉल में अश्विन का अजेय रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
विराट के वृंदावन जाने पर विवाद क्यों? मोहम्मद शमी ने दिया करारा जवाब
15 अगस्त को इतिहास रचेगा भारत: टेस्ट क्रिकेट में 600 का विराट आंकड़ा छूने वाला तीसरा देश बनेगा टीम इंडिया
छात्र आंदोलन पर नरम पड़े CM सोरेन, कहा- सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं
गाजियाबाद के मॉल में खौफनाक मंजर: हाथ में चाकू लेकर लड़की पर बरसाए थप्पड़, गिरफ्तार हुआ आरोपी
लगा अब जिंदा नहीं बचेंगे... एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का खौफनाक मंजर
JPSC-JSSC प्रदर्शन: छात्रों को मनाने मैदान में उतरी सरकार, CM बोले- सिर्फ जांच नहीं, कंक्रीट सॉल्यूशन चाहिए
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बताया क्या है अगला कदम
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, PDA की बदल दी परिभाषा!