फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मची चीख-पुकार फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2379) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विमान अचानक भीषण टर्बुलेंस (हवा के तेज झटकों) की चपेट में आ गया। विमान के अंदर का मंजर इतना डरावना था कि यात्रियों को अपनी जान खतरे में नजर आने लगी। इस हादसे में 4 केबिन क्रू समेत कुल 17 यात्री घायल हो गए।
हवा में उछले यात्री, टूटे ओवरहेड केबिन टर्बुलेंस इतना जबरदस्त था कि विमान के ओवरहेड केबिन पैनल टूट गए और लॉकर के ढक्कन उखड़कर नीचे गिर गए। अफरा-तफरी के बीच यात्रियों का सामान सीटों के बीच बिखरा पड़ा था। कई यात्री अपनी सीट से हवा में उछले और केबिन की छत से जा टकराए। एक यात्री ने बताया कि वे अपनी दो साल की बेटी और पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक झटका लगने से वे उछलकर गिर पड़े।
जिंदगी के सबसे बुरे दो घंटे घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री मिन्चेन ने इसे अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दो घंटे बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की है कि विमान में हमेशा सीटबेल्ट बांधकर रखें, चाहे साइन बंद ही क्यों न हो। उन्होंने बताया, मैंने लोगों को हवा में उछलते, उनके सिर टकराते और घायल होते देखा। मुझे लगा कि हम बच नहीं पाएंगे।
अस्पताल में भर्ती हुए घायल विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहत की सांस ली गई। घायल हुए यात्रियों में से 7 को तुरंत वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने कोड येलो एक्टिवेट कर यात्रियों का इलाज शुरू किया। सभी घायलों का सीटी स्कैन, एमआरआई और एक्स-रे किया गया। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
क्रू की कोशिश और सुरक्षा पर सवाल खौफनाक स्थिति के बावजूद केबिन क्रू ने यात्रियों को शांत रखने की हर संभव कोशिश की। यात्री ने क्रू की तारीफ करते हुए कहा कि पायलट और क्रू मेंबर्स ने मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखा। हालांकि, यात्रियों ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है ताकि भविष्य में हवाई सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
Air India: Phuket - Delhi, 04.08.2026.
— Minchen (@minchen_t) August 4, 2026
The worst two hours of my life. Please, please, please always wear your seatbelt on a plane, even when the seatbelt sign is off.
I saw people being thrown into the air, hitting their heads, and getting injured. For a while, I genuinely… pic.twitter.com/3bVjcZZ18g
श्रीलंका में स्पिन का जाल तोड़ने के लिए केएल राहुल ने कसी कमर, खेत जैसी पिच पर बहा रहे पसीना
रसड़ा के इकलौते बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से जंग हार गए दिग्गज नेता
श्रेया कालरा ने रचा इतिहास: लॉक अप 2 की बनीं विजेता, शिवांगी जोशी को छोड़ गईं पीछे
लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला: यमन ने हूथी आतंकवाद के खिलाफ भरी हुंकार
SA20 2027: ऑक्शन से पहले 6 फ्रेंचाइजियों का बड़ा दांव, मार्श-रूट और सैम करन की एंट्री
क्या राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनेंगे हार्दिक पांड्या? सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप
कॉकरोच जनता पार्टी का नया बिगुल: दलबदल और व्यवस्था के खिलाफ प्रेशर ग्रुप बनकर लड़ेगी नई जंग
झारखंड में छात्र आंदोलन पर झुकी सरकार: JPSC-JSSC धांधली पर बातचीत के लिए बनी 4 सदस्यीय कमेटी
रांची छात्र आंदोलन: सोनम वांगचुक की अपील पर पानी पीने को राजी हुए देवेंद्र महतो, पर जारी रहेगी भूख हड़ताल
ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बजा: क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और नया फॉर्मेट समझें