बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म आवारापन 2 को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे थे कि सनी देओल की बंटवारा 1947 से टकराव के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाएगी। लेकिन अब खुद इमरान ने इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है।
इमरान का स्पष्ट संदेश: 14 अगस्त को ही दस्तक देगी फिल्म इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ लाइव बातचीत के दौरान इमरान हाशमी ने रिलीज पोस्टपोन होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। अभिनेता ने साफ तौर पर कहा, नहीं, कुछ भी पोस्टपोन नहीं हुआ है। हम 14 अगस्त को ही आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बिना सच जाने कुछ भी फैला देते हैं, लेकिन हमारी तैयारी पूरी है।
ट्रेलर का जल्द होगा आगाह रिलीज डेट की पुष्टि के साथ-साथ अभिनेता ने प्रशंसकों को एक और खुशखबरी दी है। उन्होंने साफ किया कि फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा। उन्होंने इस तारीख को फिल्म के लिए काफी सकारात्मक बताया है।
प्रीक्वल के रूप में फिर रिलीज होगी आवारापन 1 इमरान ने एक दिलचस्प रणनीति का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मेकर्स 2007 की कल्ट क्लासिक आवारापन को एक प्रीक्वल की तरह दोबारा सिनेमाघरों में लाने की योजना बना रहे हैं। इससे दर्शक शिवम पंडित की ओरिजिन स्टोरी को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
नई पीढ़ी के लिए एक नई कहानी इमरान का मानना है कि आवारापन 2 न केवल पुराने फैंस के लिए एक इमोशनल सफर होगी, बल्कि Gen Z के लिए भी एक बिल्कुल नई और फ्रेश कहानी पेश करेगी। फिल्म को देखने के बाद नई पीढ़ी के दर्शक ओरिजिनल फिल्म देखने के लिए भी उत्सुक होंगे।
फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माण आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और इसे विशेष भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी, सुविंदर विक्की, अतुल कुमार और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
शिवम पंडित की वापसी इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं। फिल्म क्राइम, दर्द, पछतावे और प्यार की एक गहरी दास्तान होगी। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#EmraanHashmi confirms that #Awarapan2 is not postponed ...trailer will release soon and #Awarapan part 1 will release after release of part 2.
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) August 4, 2026
Awful release strategy and marketing, going by current trend...
It has killed all good buzz around movie #EmraanHashmi deserves… pic.twitter.com/fOKMUukIpz
लंका दहन की तैयारी: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी बीमारी का इलाज शुरू किया
वियतनाम में भारतीय पर्यटक की शर्मनाक करतूत, टैक्सी का किराया देने से किया इनकार
किंग के सेट से लीक हुआ शाह रुख खान का खूंखार अंदाज, एक्शन अवतार देख फैंस हुए हैरान
अरबाज खान का बर्थडे वीडियो वायरल: पत्नी शुरा और बेटी सिपाारा के लिए किया खास डांस
लगा अब जिंदा नहीं बचेंगे... एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का खौफनाक मंजर
रांची छात्र आंदोलन: सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा जल त्याग , पर भूख हड़ताल जारी
झारखंड: मासूम से दुष्कर्म का बदला ग्रामीणों ने ली जान, आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
पेंचवैली एक्सप्रेस में मौत का धुआं : चलती ट्रेन के AC कोच में लगी आग, 72 यात्रियों की जान अटकी
JPSC-JSSC प्रदर्शन: छात्रों को मनाने मैदान में उतरी सरकार, CM बोले- सिर्फ जांच नहीं, कंक्रीट सॉल्यूशन चाहिए
श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, पर बारिश ने बढ़ाई चिंता: बुमराह समेत कई स्टार खिलाड़ी बाहर