वियतनाम की सड़कों पर एक भारतीय पर्यटक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल वियतनाम के लोगों को नाराज किया है, बल्कि भारत में भी इसे लेकर भारी आक्रोश है। आखिर कौन है यह शख्स और क्यों हो रहा है हंगामा? आइए जानते हैं पूरा मामला।
वायरल डैशकैम फुटेज में दिखने वाले व्यक्ति की पहचान गौरव अग्रवाल के रूप में हुई है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल (@ironman_gaurav_aggarwal) के अनुसार, गौरव खुद को एक एंड्योरेंस एथलीट और आयरनमैन फिनिशर बताते हैं।
वह लंबी दूरी की दौड़, साइकिलिंग और कठिन ट्रायथलॉन इवेंट्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खारदुंग ला दौड़ और 1,000 किमी से अधिक की अल्ट्रा-डिस्टेंस साइकिलिंग जैसे कई कठिन रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन अपनी फिटनेस के बजाय, अब वे एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत के कारण चर्चा में हैं।
घटना वियतनाम की है, जहां एक टैक्सी ड्राइवर ने गौरव को उनकी मंजिल तक पहुंचाया। यात्रा पूरी होने के बाद जब ड्राइवर ने मीटर के हिसाब से किराए की मांग की, तो गौरव ने जो जवाब दिया, उसने सबको चौंका दिया।
गौरव ने कथित तौर पर किराया देने से साफ इनकार कर दिया और कहा, मेरे पास किराया देने के लिए पैसे नहीं हैं, मैं आपको केवल धन्यवाद कह सकता हूं। इसके बाद वह आराम से गाड़ी से उतरकर चलते बने। ड्राइवर की निराशा और हैरानी का यह पल डैशकैम में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
यह वीडियो सामने आते ही दोनों देशों के यूजर्स भड़क गए हैं। वियतनामी नागरिकों का कहना है कि क्या भारतीय पर्यटक इसी तरह का व्यवहार करते हैं? वहीं, भारतीय यूजर्स का मानना है कि इस तरह की हरकतें विदेश में देश की छवि को धूमिल करती हैं।
एक अन्य वियतनामी ड्राइवर ने कहा कि टैक्सी ड्राइवर दिनभर की कड़ी मेहनत से अपने परिवार का पेट पालते हैं। कोई यात्री सिर्फ थैंक यू बोलकर निकल जाए, तो यह ड्राइवर के लिए एक बड़ा आर्थिक और भावनात्मक झटका होता है।
आलोचनाओं का दौर बढ़ता देख गौरव अग्रवाल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। उनके इस कदम ने लोगों के गुस्से को और अधिक भड़का दिया है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार उनकी निंदा कर रहे हैं और इस व्यवहार को शर्मनाक करार दे रहे हैं।
फिलहाल इस मामले पर गौरव की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। जैसे ही उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त होगी, इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
😭Our international friends (especially our Indian brother 🇮🇳) are always welcome to visit Vietnam 🇻🇳.
— Haneul (하늘) N (@KJr09687370) August 4, 2026
Beautiful scenery, amazing food, and warm-hearted people—we re happy to have you here.
Just one small thing: please remember to pay the taxi fare! pic.twitter.com/npGnujLt9Z
लंका दहन की तैयारी: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी बीमारी का इलाज शुरू किया
₹11 लाख की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब सालाना कमा रहे हैं ₹28.5 लाख
मौत के मुहाने से लौटे दो युवक, उफनती खड्ड में 100 मीटर तक बही कार
क्या बीसीसीआई के करोड़पति खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी की जरूरत है? समझिए पूरा गणित
जेपीएससी-जेएसएससी विवाद: बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच और दोषियों की बर्खास्तगी की मांग
तख्तापलट के दो साल बाद खामोशी टूटी: शेख हसीना का छलका दर्द, कहा- यह वह बांग्लादेश नहीं जिसे हमने बनाया
फरीदाबाद का दहलाने वाला CCTV: स्कूल में शिक्षिका की बर्बर हत्या, 32 सेकंड में लिए कई बार
रसड़ा के इकलौते बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से जंग हार गए दिग्गज नेता
राजधानी की सुरक्षा पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा कदम, CM और गृहमंत्री को लिखे पत्र में दिए अहम सुझाव
बांग्लादेश बना दूसरा पाकिस्तान : सजीब वाजेद के खुलासे से मची खलबली