भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर खेल निकायों में से एक है। खिलाड़ी करोड़ों की कमाई करते हैं और संन्यास के बाद उन्हें भारी पेंशन भी मिलती है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर क्रिकेटर्स को सरकारी नौकरी की क्या जरूरत है?
यह सच है कि क्रिकेटर्स की शिक्षा का स्तर अलग-अलग होता है, लेकिन सरकारी नौकरी उन्हें शैक्षिक योग्यता के दम पर नहीं, बल्कि उनके खेल कौशल और असाधारण प्रदर्शन के आधार पर मिलती है।
क्रिकेटर्स को नौकरी देने के लिए सरकार के पास विशेष प्रावधान हैं। इसके मुख्य तीन तरीके हैं:
भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने भी इस रास्ते को अपनाया है। साल 2017 में, मात्र 18-19 साल की उम्र में उन्हें स्पोर्ट्स कोटा के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट मिली।
जब वे क्रिकेट नहीं खेल रहे होते या टीम से बाहर होते हैं, तो वे अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए बैंक पहुंचते हैं। हाल ही में ईशान किशन की पटना ब्रांच में काम करते हुए तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जहां वे फाइलों और बैंकिंग कार्यों में व्यस्त दिखे।
ईशान किशन आरबीआई में ग्रेड-A अधिकारी के पद पर हैं। आरबीआई के नियमों के अनुसार, इस पद का बेसिक वेतन लगभग 62,500 रुपये प्रति माह होता है।
इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सुविधाएं जुड़ने के बाद कुल ग्रॉस सैलरी 1.22 लाख से 1.27 लाख रुपये के बीच होती है। कटौतियों के बाद इन-हैंड वेतन करीब 1.05 लाख से 1.15 लाख रुपये तक आता है। हालांकि, उनकी आधिकारिक आय सार्वजनिक नहीं है, लेकिन एक ग्रेड-A ऑफिसर के तौर पर उन्हें यही पे-स्केल मिलता है।
क्रिकेटर्स के लिए यह नौकरी केवल आर्थिक सुरक्षा नहीं, बल्कि भविष्य की स्थिरता का जरिया है। क्रिकेट में करियर अनिश्चित होता है; ऐसे में स्पोर्ट्स कोटे की यह सरकारी नौकरी खिलाड़ियों को खेल के बाद एक सम्मानजनक जीवन और पेशेवर अनुभव प्रदान करती है।
*Happy Independence Day!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 15, 2025
Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/W8K8iMPD8d
रामायण की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, दिवाली धमाके के लिए हो जाइए तैयार!
क्या ‘लॉक अप 2’ की विजेता बन गईं श्रेया कालरा? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
आवारापन 2 की रिलीज टलने की खबरों पर लगा विराम, इमरान हाशमी ने खुद किया बड़ा खुलासा
लंका दहन की तैयारी: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी बीमारी का इलाज शुरू किया
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बताया क्या है अगला कदम
952 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड और सचिन का दबदबा: भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास के वो पांच किस्से जिन्होंने क्रिकेट बदल दिया
रूस पागल हो गया है : खेरसॉन में सब्जी बेचने वाले के पीछे पड़ा रूसी ड्रोन, वीडियो देख दहल जाएगी रूह
श्रेया कालरा ने रचा इतिहास: लॉक अप 2 की बनीं विजेता, शिवांगी जोशी को छोड़ गईं पीछे
लगा अब जिंदा नहीं बचेंगे... एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का खौफनाक मंजर
ISI का जंतर-मंतर कनेक्शन: पेट्रोल बम बनाने के लिए दिल्ली में मिली मदद, पंजाब पुलिस ने 9 को दबोचा