कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरएसएस और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जो लोग महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की विचारधारा का समर्थन करते हैं, उन्हें किसी और को राष्ट्रविरोधी (एंटी नेशनल) कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
आरएसएस पर सीधा निशाना दीपके का यह बयान आरएसएस नेता अतुल लिमये द्वारा सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी बताए जाने के बाद आया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि देश का पहला राष्ट्रविरोधी नाथूराम गोडसे था। उन्होंने आरोप लगाया कि गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग आज देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं, जो पूरी तरह से अनैतिक है।
झारखंड के छात्रों को दिया समर्थन अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि वे झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि उनकी छात्रों से बात हुई है और जैसे ही उनकी तबीयत ठीक होती है, वे खुद झारखंड जाकर इस आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ छात्रों के मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं, उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं है।
आरक्षण पर सरकार को घेरा आरक्षण को लेकर चल रही बहस पर दीपके ने सरकार को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने आरक्षण खत्म करने की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा, आरक्षण समाप्त करने की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार को स्कूलों और कॉलेजों की संख्या बढ़ाने और सीटों में इजाफा करने की जरूरत है।
प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति पर उठाए सवाल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को अपनी जीत बताते हुए दीपके ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर भी हमला बोला। उन्होंने जोशी पर बिलकिस बानो के दोषियों का स्वागत करने का आरोप लगाया। दीपके ने सवाल उठाया कि एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री कैसे बनाया जा सकता है, जिसकी छवि बलात्कारियों का स्वागत करने वाले की हो? उन्होंने कहा कि यह देश की बेटियों के लिए गलत संदेश है।
#WATCH | On RSS leader Atul Limaye terming CJP protest as anti-national , Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, People who murdered Mahatma Gandhi are calling us anti-national. The murderers of Mahatma Gandhi have no moral right to call anyone else… pic.twitter.com/Ng6tuDTDQI
— ANI (@ANI) August 3, 2026
दिल्ली में पप्पू यादव पर जानलेवा हमला: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू से हमला करने की कोशिश
चलती ट्रेन में जुगाड़ का ऐसा नमूना, जनरल डिब्बे में पंखा लेकर चढ़ा यात्री
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने छोड़ी TMC
पॉलिटिकल पार्टियां चापलूसों को पसंद करती हैं : नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस का TMC से मोहभंग
पाकिस्तान में थर-थर कांप रहे आतंकी: लश्कर ने कबूला- भारत के गुप्त एजेंटों ने हमारे 30 साथियों को मार गिराया
बाबर आजम का बड़ा ब्लंडर : साफ आउट थे बल्लेबाज, फिर भी नहीं लिया DRS, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप
लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ी: क्या फेल हो गया है BCCI का मेडिकल सिस्टम?
शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर घमासान: प्रह्लाद जोशी के नाम पर भड़के अभिजीत दीपके
यूरोप की जीवनरेखा पर मंडराया संकट: डेन्यूब नदी क्यों बन रही है रेगिस्तान?
पुणे में पुलिस वैन का तांडव : बेकाबू गाड़ी ने 7 वाहनों को रौंदा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर