नीट पेपर लीक विवाद और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय में बड़े बदलाव किए गए हैं। सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।
बलात्कारियों का स्वागत करने वाले को जिम्मेदारी क्यों? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति पर तीखा हमला बोला है। दीपके ने कहा, हमारी मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, जो उन्होंने दे दिया। लेकिन उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जोशी को बिलकिस बानो मामले के बलात्कारियों का माला पहनाकर स्वागत करते देखा गया था।
दीपके ने सवाल उठाया कि ऐसे व्यक्ति के मंत्री बनने से स्कूल जाने वाली छात्राओं के मन में क्या संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बलात्कारियों का समर्थक रहा हो, उसे शिक्षा जैसा संवेदनशील विभाग सौंपना कतई स्वीकार्य नहीं है।
मुआवजे पर नियम-कानून का बहाना नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले करीब 20 छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग पर भी दीपके ने सरकार को घेरा। सरकार द्वारा मुआवजे के लिए नियम और मानदंड देखने की बात पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जब सरकार गिरानी हो या एमपी-एमएलए खरीदने हों, तब रात भर में करोड़ों रुपये खर्च कर दिए जाते हैं। तब कोई नियम याद नहीं आता। लेकिन जब पीड़ितों को न्याय देने की बात आती है, तो सरकार को नियम और मानदंड याद आने लगते हैं। यह आपकी नीयत की खोट दिखाता है।
सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी अभिजीत दीपके ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे इन बहानों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार कर्ज में डूबे हुए हैं, इसलिए सरकार को बिना किसी देरी के 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देना चाहिए।
दीपके ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार सभी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो उन्हें दोबारा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।
#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra | Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, We want the government to do this (fulfill the demands agreed upon); otherwise, we will have to sit in protest again. pic.twitter.com/XdqWYDazOj
— ANI (@ANI) August 3, 2026
तुम निकलो, मार देंगे : पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी, चढ़ावा चोरी के नाटक पर मचा सियासी घमासान
क्या प्रियंका गांधी अब जंतर-मंतर पर आकर मांगेंगी माफी? पिता बृजभूषण के बरी होते ही बरसे बेटे करण भूषण
गाजियाबाद: मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. हेमिका अग्रवाल की खौफनाक मौत, 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
दतिया उपचुनाव में BJP की हार, CM मोहन यादव बोले- हमें पिछली बार से 1,700 वोट ज्यादा मिले
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने छोड़ी TMC
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस का बड़ा उलटफेर, बीजेपी को दी 6 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई बिसात: रुतुराज गायकवाड़ के लिए आया BCCI का बड़ा निर्देश
बांकीपुर में जन सुराज का दबदबा: बढ़त पर गदगद हुईं प्रशांत किशोर की पत्नी, कहा- यह जनता की जीत
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच का बदलाव: टी दिलीप हुए विदा, रोहित शर्मा ने दिल जीत लेने वाला संदेश दिया
बीजेपी भी नहीं समझ पाई पीके की ये चाल! कैसे जनसुराज संघर्ष वाहिनी ने बांकीपुर में लिखी ऐतिहासिक जीत की पटकथा