नई दिल्ली: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक युवक ने उन पर चप्पल फेंक दी। इस घटना के बाद वहां मौजूद समर्थकों और हमलावर के बीच जमकर हाथापाई हुई।
हमले की वजह: भगवान राम का अपमान आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना पक्ष रखते हुए दावा किया कि पप्पू यादव ने हाल ही में भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे वह काफी आहत था। उसका कहना है कि इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया।
कौन है हमलावर सुमित? पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। सुमित उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और गाजियाबाद में लोहे का सामान बनाने (फैब्रिकेशन) का काम करता है। पुलिस के अनुसार, सुमित का अब तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
साजिश में एक और साथी का हाथ? घटना के समय पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुमित के साथ हैप्पी नाम का एक और शख्स मौजूद था। ये दोनों एक एसयूवी कार में सवार होकर बुलंदशहर से दिल्ली आए थे। हैप्पी ने अपने परिजनों को बताया था कि वह गाड़ी की मरम्मत के सिलसिले में दिल्ली आया है, लेकिन उसकी मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींच लिया है।
पप्पू यादव का पलटवार इस हमले के बाद सांसद पप्पू यादव ने इसे जानलेवा हमला करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह इस तरह की धमकियों और हमलों से डरने वाले नहीं हैं। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए तिलक मार्ग थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।
फिलहाल पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह हमला किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा था या केवल एक व्यक्ति का आक्रोश।
*#WATCH | Delhi | Chaos at Pappu Yadav s residence during press conference | One of the accused, Happy Sharma, says, I am from Bulandshahr...A protest by sadhus and saints was taking place, and we had come from Bulandshahr to support them. We had seen in the news that Pappu Yadav… pic.twitter.com/J7t8VnkqAr
— ANI (@ANI) August 2, 2026
NEET और पेपर लीक: क्या 2027 के यूपी रण में राहुल-अखिलेश का ब्रह्मास्त्र है युवाओं का आक्रोश?
इंडियाज गॉट लेटेंट 2: गौरव मदान ने जीते 6 लाख रुपये, करण औजला की मौजूदगी ने बढ़ाया रोमांच
ब्रॉड पीक त्रासदी: पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव बरामद, 10 साथियों की मौत की पुष्टि
चार दिन की मेहमान है भाजपा सरकार , मानसून सत्र से पहले अखिलेश का तीखा हमला
दिल्ली में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, समर्थकों ने आरोपी को दबोचकर पीटा
PoK में सेना का खूनी खेल: प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, 50 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा
राष्ट्रपति भवन से गूंजा सैनिकों के साथ दौड़ें : PBG सोल्जरथॉन और फिट इंडिया से भरा जोश
‘मेरी हत्या की साजिश थी, मैं बच गया’: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला
नशा मुक्त युवा अभियान: ड्रग्स के जाल को आतंकी एजेंडा बताकर PM मोदी ने फूंका बिगुल
दिल्ली: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव पर हमला, आरोपी ने चलाए जूते और चाकू लेकर आने का आरोप