नई दिल्ली: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित उनके आवास पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने सांसद पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
हमले की आंखों देखी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक एक शख्स वहां पहुंचा और उसने पप्पू यादव पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया। इसके बाद आक्रोशित समर्थकों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद खुद आरोपी को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
हम डरेंगे नहीं - पप्पू यादव हमले की घटना के बाद सांसद पप्पू यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, वह चाकू लेकर मारने आया था। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, जिसे मारना है मार दे। ये हमला आप लोगों के सामने हुआ है। क्या अब जनता मुझसे मिलने नहीं आएगी? उन्होंने इस हमले को अपनी सुरक्षा में बड़ी चूक बताया।
पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप पप्पू यादव के समर्थकों ने इस घटना के लिए दिल्ली पुलिस और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। समर्थकों का आरोप है कि जानबूझकर सांसद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। वहीं, पप्पू यादव के वकीलों ने दावा किया कि सांसद को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसकी जानकारी प्रशासन को लिखित में दी गई थी।
चंदा चोरी का मुद्दा उठा सरकार को घेरा इस घटना के बाद पप्पू यादव ने सियासी हमला तेज कर दिया। उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी का जिक्र करते हुए कहा, मेरा क्या गुनाह है? गुनाह तो चंपत राय का है। इन लोगों ने 200 किलो सोना चुराया है। ये लोग शंकराचार्य और संतों को पीटते हैं और आस्था के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। हम इन मुद्दों को उठाना बंद नहीं करेंगे।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने घटना के बाद सांसद के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
*#WATCH | The supporters of Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, thrashed the person who allegedly tried to attack the MP while he was holding a press conference at his residence in Delhi. https://t.co/9rLRkBKL4V pic.twitter.com/DABmZMWsIS
— ANI (@ANI) August 2, 2026
22 राज्यों में रेड अलर्ट : 70 Kmph की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का कहर, जानें आपके शहर का हाल
नाना पटोले का शाही अंदाज: कार्यकर्ता ने दूध से धोए पैर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
शुभमन गिल को क्यों 6 साल के बच्चे का वीडियो दिखाते हैं उनके पिता? सादगी और जुनून की अनोखी कहानी
NEET बस बहाना, हकीकत बेरोजगारी: राज ठाकरे ने मोदी सरकार को घेरा
कौन हैं गौरव मदान? इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में मचाया धमाल और जीते 1 लाख रुपये
ताइपे ओपन जीत भारतीय बैडमिंटन की नई स्टार बनीं तन्वी शर्मा, 17 की उम्र में रचा इतिहास
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालात पर तस्लीमा नसरीन का बड़ा बयान: न अधिकार हैं, न सुरक्षा
जंतर-मंतर पर छात्र कम, पंचर-चाबी बनाने वाले ज्यादा थे : रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा: पांचवां डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A24 हुआ लॉन्च
ब्रॉड पीक त्रासदी: पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव बरामद, 10 साथियों की मौत की पुष्टि