पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान स्थित ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन के तीन दिन बाद, प्रसिद्ध नेपाली-ब्रिटिश पर्वतारोही निर्मल निम्स पुर्जा का शव रविवार को बरामद कर लिया गया है। 43 वर्षीय पुर्जा उस 10 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे थे, जो गुरुवार को इस आपदा की चपेट में आ गया था।
5,700 मीटर की ऊंचाई पर मिले शव अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (ACP) के अनुसार, पुर्जा का शव करीब 5,700 मीटर की ऊंचाई पर पाया गया। बचाव दल को उसी स्थान पर तीन अन्य पर्वतारोहियों के शव भी मिले हैं। अब तक कुल पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी की तलाश अभी भी जारी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में मौसम का पहरा बचाव दल शवों को जापानी कैंप तक लाने का कठिन प्रयास कर रहा है। हालांकि, खराब मौसम, लगातार हो रहे हिमस्खलन और खड़ी ढलानों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते हेलीकॉप्टरों की मदद लेना भी फिलहाल मुमकिन नहीं हो पा रहा है।
सभी 10 पर्वतारोहियों की दर्दनाक मौत पुर्जा के नेतृत्व वाले इस अभियान में विभिन्न देशों के कुल 10 पर्वतारोही शामिल थे। इनमें नेपाल के पांच, पाकिस्तान का एक, ओमान का एक, अमेरिका का एक और चीन का एक पर्वतारोही था। शनिवार को ही पुर्जा की कंपनी एलीट एक्सपेड ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी थी कि इस दल का कोई भी सदस्य जीवित नहीं बचा है।
शुक्रवार को शुरू हुआ था शव मिलने का सिलसिला बचाव दल ने शुक्रवार को ही चार शव बरामद कर लिए थे। जिनमें ओमान की नाधिरा अहमद अब्दुल्ला अल-हार्थी, नेपाल के पुर बहादुर गुरुंग और अमेरिका की मैलोरी गीस की पहचान की गई थी। इन शवों को पहले ही स्कार्दू पहुंचाया जा चुका है।
अजेय थे निम्स, पर्वतारोहण जगत को बड़ी क्षति निर्मल पुर्जा दुनिया के सबसे चर्चित पर्वतारोहियों में से एक थे। उन्होंने 2019 में महज 6 महीने और 6 दिन के रिकॉर्ड समय में दुनिया की 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों को फतह करके इतिहास रचा था। ब्रॉड पीक का यह अभियान उनकी दूसरी बार 14 चोटियों को फतह करने की ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा था। उनकी मृत्यु पर्वतारोहण जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
Nirmal Purja, ( @nimsdai ) who made history over the years by climbing the world’s highest peaks, has been confirmed dead after Broad peak avalanche !
— Ananda Nepali (@anandanepali99) August 1, 2026
Rest in Heaven, Nims Dai with others beautiful souls .
Video : Trek Nepal pic.twitter.com/LhZKiVMzmk
दलीप ट्रॉफी 2026-27: तिलक वर्मा संभालेंगे साउथ जोन की कमान, मजबूत टीम के साथ खिताब पर नजर
मानसून सत्र में युवा आक्रोश पर सवार होगी सपा, अखिलेश ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
GSL 2026: 85 रन पर सिमटने के बाद भी चैंपियन बनी गयाना, 47 साल के कप्तान का करिश्मा
25 छक्के, 15 चौके और 233 रन: टीम इंडिया से बाहर होते ही अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम
मंत्री के सामने ही खुल गई भ्रष्टाचार की पोल, दफ्तर के बाबू ने मांगे 50 हजार; फिर जो हुआ वह वायरल
91 गेंदों में 233 रन: अभिषेक शर्मा का मैदान पर तूफान , विपक्षी गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? : FIR के बाद पप्पू यादव का रौद्र रूप, बोले- दिल्ली आ रहा हूं
हार्दिक पंड्या का नया अवतार : तिरुपति बालाजी के दर्शन के बाद चर्चा में क्रिकेटर का बाल्ड लुक
तिरुपति में हार्दिक पंड्या: माहिका शर्मा के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, वायरल हुई तस्वीरें
CWG 2026: ग्लासगो में भारत का दम, 39 पदकों के साथ खत्म हुआ ऐतिहासिक सफर