उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के आगाज से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरने की अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार सपा युवाओं के मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को सदन में पूरी मुखरता से उठाएगी।
छात्र आंदोलन से ली सीख दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शनों ने समाजवादी पार्टी की दिशा तय कर दी है। अखिलेश यादव ने संकेत दिए हैं कि पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और युवाओं के भविष्य को लेकर पार्टी अब आक्रामक रुख अपनाएगी। माना जा रहा है कि पार्टी युवाओं के इस असंतोष को चुनावी मुद्दा बनाकर सरकार पर दबाव बनाएगी।
जौहर यूनिवर्सिटी पर तीखा हमला जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही कार्रवाई को लेकर अखिलेश ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने खुद कभी यूनिवर्सिटी नहीं बनाई, वे आज हथौड़ा चलवा रहे हैं। इनकी नियत पहले दिन से ही ठीक नहीं थी। उन्होंने इसे शिक्षा के प्रति सरकार के नकारात्मक रवैये से जोड़कर पेश किया।
शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा अखिलेश यादव ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग के दावों की धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में मर्जर के नाम पर 26 हजार से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 81 हजार पद खाली पड़े हैं और पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज की शिक्षा को रोकने की सुनियोजित साजिश है।
चार दिन का सत्र, चार दिन की सरकार सपा मुखिया ने चार दिवसीय मानसून सत्र पर तंज कसते हुए इसे महज औपचारिकता करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब अपनी उल्टी गिनती गिन रही है।
अखिलेश ने स्पष्ट किया कि सपा अब केवल सदन में ही नहीं, बल्कि सड़कों पर भी महंगाई, किसानों की बदहाली, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को चैन से नहीं बैठने देगी।
*NEET परीक्षा के साथ साथ कई परीक्षाओं के पेपर लीक हुए और उत्तर प्रदेश वो प्रदेश है जहाँ सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 2, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/wVObUsbpa9
मैदान पर खेल भावना की जीत: जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना के गले मिलने का वीडियो हुआ वायरल
तेहरान की गुज़ारिश या कोई बड़ा खेल? ट्रंप ने अंतिम क्षणों में टाला ईरान पर हमला, रखी बड़ी शर्त!
Lock Upp 2: राम कपूर का खुलासा, कहा- मैं राक्षस बन गया था, 6 महीने में मर सकता था
क्या श्रीलंका दौरे से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह? टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
6 महीने में मर सकते हो... : राम कपूर ने लॉक अप 2 में खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला राज
GSL 2026: 85 रन पर सिमटने के बाद भी चैंपियन बनी गयाना, 47 साल के कप्तान का करिश्मा
अकोला: महसूल समाधान शिविर से जनता को बड़ी राहत, एक ही छत के नीचे सुलझेंगे राजस्व के सभी काम
91 गेंदों में 233 रन: अभिषेक शर्मा का मैदान पर तूफान , विपक्षी गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
तिरुपति में हार्दिक पंड्या: माहिका शर्मा के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, वायरल हुई तस्वीरें
NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई के बीच बड़ा बदलाव: दिल्ली हाईकोर्ट ने 138 जजों का किया तबादला