राष्ट्रपति ने दिखाई हरी झंडी 2 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन परिसर से पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड (PBG) की 253 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत और कारगिल विजय के 27 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
सैनिकों के सम्मान में एकजूट हुआ भारत सैनिकों के साथ दौड़ें-सैनिकों के लिए दौड़ें थीम पर आधारित इस मैराथन में सैनिकों और नागरिकों ने एक साथ हिस्सा लिया। मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह की मौजूदगी में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के वीर जवानों के साहस और बलिदान के प्रति एकजुटता दिखाई।
राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि सोल्जरथॉन सशस्त्र बलों और आम नागरिकों के बीच के बंधन को और मजबूत करता है। उन्होंने जोर दिया कि यह आयोजन देश के असली नायकों के प्रति आभार व्यक्त करने और युवाओं को उनके समर्पण से प्रेरणा लेने का एक सशक्त माध्यम है।
NCC साइक्लोथॉन: युवाओं की नई ऊर्जा उधर, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने NCC साइक्लोथॉन 2026 को रवाना किया। भारत की आजादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष्य में 79 एनसीसी कैडेट्स ने इसमें भाग लिया। इस दौरान ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम ने भी शिरकत की।
अनुशासन और फिटनेस का संकल्प मनसुख मांडविया ने एनसीसी को अनुशासन और समाज सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश के युवा ही विकसित भारत की असली ताकत हैं। मैरी कॉम ने कैडेट्स का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एनसीसी की वर्दी देश के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का एहसास कराती है।
फिट इंडिया के साथ नशा मुक्त भारत की मुहिम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 84वें संस्करण का आगाज़ हुआ। नशा मुक्त भारत थीम पर आधारित इस पहल का उद्देश्य समाज को स्वस्थ और नशामुक्त बनाना है। राजधानी दिल्ली में इस दिन फिटनेस और देशभक्ति का संगम देखने को मिला, जिसमें सैकड़ों युवाओं और खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया।
President Droupadi Murmu flags off the PBG Soldierathon virtually, from the Forecourt of Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/y7kwtGRTUf
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 2, 2026
वंदे भारत की तारीफ पर घिरे सोनम वांगचुक, आलोचकों को दिया करारा जवाब
बीजेपी की तरह मार्केटिंग सीखो : अशोक गहलोत ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स देखने गए 13 पर्यटकों और क्रू की दर्दनाक मौत
बैंक स्टेटमेंट में छिपा है पैसे गायब होने का राज! हर महीने ऐसे कट रही है आपकी कमाई
रिटेल वॉर: यूक्रेन की दिग्गज कंपनी रोजेटका के वेयरहाउस पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, 1 की मौत
तिरुपति में नए रूप में दिखे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग लिया भगवान का आशीर्वाद
CWG 2026: एक दिन में 16 पदकों की बारिश, भारत ने पदक तालिका में भरी ऊंची उड़ान
असम बाढ़: मदद को आगे आए रणदीप हुड्डा, पीड़ितों के लिए की दिल छू लेने वाली अपील
मध्य-पूर्व में सुलगी जंग की आग: अमेरिका ने नागरिकों को अलर्ट किया, क्या ईरान पर बड़े हमले की है तैयारी?
ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा: एक ही दिन में जीते 5 स्वर्ण, रचा इतिहास