उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार, 3 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है। महज चार दिनों के इस विशेष सत्र को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने इसे भाजपा की विदाई की शुरुआत करार दिया है।
सिर्फ औपचारिकता है यह सत्र अखिलेश यादव का दावा है कि भाजपा को यह अहसास हो चुका है कि वे दोबारा सत्ता में नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि इसी हताशा में सरकार विधानसभा को महत्व नहीं दे रही है और सत्र महज एक औपचारिकता बन गया है। उनके शब्दों में, यह सरकार अब चार दिन की ही बची है, इसलिए सत्र भी चार दिन का ही है।
सत्र का पूरा कार्यक्रम और विपक्ष की रणनीति सपा प्रमुख ने एक्स (ट्विटर) पर सत्र का जो संभावित खाका साझा किया है, वह सरकार के लिए असहज करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्र का पहला दिन श्रद्धांजलि में बीतेगा। दूसरे दिन अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी का मुद्दा उठेगा, तीसरे दिन प्रयागराज छात्र आंदोलन से सरकार का ध्यान भटकाने की कोशिश होगी और चौथे दिन जनता के आक्रोश से बचने के लिए सत्र समय से पहले समाप्त कर दिया जाएगा।
अनुपूरक बजट और हंगामे के आसार 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 4 अगस्त को बजट पेश होने की उम्मीद है, जिसके बाद विधायी कार्यों पर चर्चा होगी। हालांकि, विपक्षी दल राम मंदिर चढ़ावा चोरी, छात्र आंदोलन और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में हैं।
ओपी राजभर का विवादित बयान मानसून सत्र की गहमागहमी के बीच सुभासपा मुखिया और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का एक बयान नई मुसीबत बन गया है। रविवार को एक सवाल के जवाब में उन्होंने बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, मुसलमान कह रहा बीजेपी को हराओ, हम अहीर को पीटेंगे। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।
भाजपा का पलवार विपक्ष के हमलों के बीच योगी सरकार इस सत्र का उपयोग अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए करेगी। अब देखना यह है कि क्या सरकार विपक्ष के तीखे सवालों का तार्किक जवाब दे पाती है या फिर सदन का यह संक्षिप्त सत्र केवल शोर-शराबे और हंगामे की भेंट चढ़ जाता है।
*प्रिय कलाकारों-रचनाकारों
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 2, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार एक मजबूर और बेबस कलाकार की प्रतिभा का दुरुपयोग अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए किया वो बेहद निंदनीय है। सबको मालूम है कि कुछ दिनों पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर, उनके रथ के आगे एक कलाकार को हनुमान… pic.twitter.com/TYKEXv8zju
यूपी में अब एडवेंचर टूरिज्म का रोमांच: 65 बाइकर्स ने भरी कालिंजर किले के लिए हुंकार
नशा मुक्त भारत का महा-संकल्प: 1 करोड़ युवाओं ने ली शपथ, प्रधानमंत्री मोदी ने फूंका विकसित भारत का मंत्र
क्या श्रीलंका दौरे से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह? टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
क्या हार्दिक पांड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस? ट्रेड डील पर आया टीम का सबसे बड़ा बयान
कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचने वाले गुलवीर सिंह का खुलासा: हनुमान जी की शक्ति से जीतता हूं
नई कार से ज्यादा बच्चों की मुस्कान ने जीता दिल, वायरल वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें
हार्दिक पंड्या का नया अवतार : तिरुपति बालाजी के दर्शन के बाद चर्चा में क्रिकेटर का बाल्ड लुक
5 फीट का मगरमच्छ कंधे पर लादकर थाने पहुंचा किसान, बिहार का वीडियो देख दंग रह गए लोग
तिरुपति में हार्दिक पंड्या: माहिका शर्मा के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, वायरल हुई तस्वीरें
क्या टल गया अमेरिका-ईरान युद्ध? हॉर्मुज समझौते पर ट्रंप का बड़ा खुलासा