टीम इंडिया इस समय 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 2-1 की हार के बाद भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े हुए हैं। इसके बाद से ही क्रिकेट एक्सपर्ट्स भुवनेश्वर कुमार को दोबारा टीम में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं। हालांकि, चयनकर्ताओं की ओर से अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन खुद भुवी ने अपनी वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
मैं जहां हूं, वहां खुश हूं
भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार साल 2022 में वनडे मैच खेला था। तब से वह टीम से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी गेंदबाजी की धार कम नहीं होने दी है। एक पॉडकास्ट के दौरान भुवनेश्वर ने कहा, मैं बहुत शांत रहता हूं। इसका पूरा श्रेय मेरे परिवार को जाता है, क्योंकि हम घर पर कभी क्रिकेट की चर्चा नहीं करते। हम इस बारे में बात नहीं करते कि मेरा चयन क्यों नहीं हुआ या वापसी कब होगी।
बदलाव खेल का हिस्सा है
अनुभवी तेज गेंदबाज ने आगे कहा, मैं समझता हूं कि बदलाव खेल का एक अहम हिस्सा है। समय के साथ नई पीढ़ी आती है, यह स्वाभाविक है। मैं पहला खिलाड़ी नहीं हूं जिसके साथ ऐसा हो रहा है। मैं अभी अपनी मौजूदा स्थिति में पूरी तरह खुश हूं।
लक्ष्य नहीं, अनुशासन है प्राथमिकता
टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवी ने स्पष्ट किया कि अब उनके लिए ये कोई पेंडिंग लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा, मैं भारतीय टीम के लिए खेल चुका हूं। अगर मौका मिलता है तो बहुत अच्छा, लेकिन अभी मेरा ध्यान अनुशासन पर है। मैं डोमेस्टिक क्रिकेट और यूपी टी20 लीग जैसे टूर्नामेंट खेल रहा हूं।
IPL ने दी नई प्रतिभाएं
भुवनेश्वर ने युवा गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि आईपीएल का श्रेय दिया जाना चाहिए जिसने कई बेहतरीन तेज गेंदबाज दिए हैं। जब नए खिलाड़ी सिस्टम में आते हैं, तो उन्हें मौका दिया जाना जरूरी है। बता दें कि भुवनेश्वर ने अपने करियर में 121 वनडे मैचों में 141 विकेट चटकाए हैं। उनकी परिपक्वता और स्पष्ट सोच यह दर्शाती है कि वह भविष्य को लेकर किसी भी तरह के दबाव में नहीं हैं।
🗣️ Bhuvi: “𝙀𝙫𝙚𝙣 𝙄 𝙘𝙤𝙪𝙡𝙙𝙣’𝙩 𝙗𝙚𝙡𝙞𝙚𝙫𝙚 𝙩𝙝𝙖𝙩” 😮💨
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 2, 2026
Bhuvi looks back at that unforgettable finish against MI, the range-hitting sessions he had with DK that gave him the belief to go big, handling pressure in crunch moments, and why the team will always come… pic.twitter.com/KJhWGQDCFo
17 साल की तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास: ताइपे ओपन जीत बनीं सबसे युवा चैंपियन
असम बाढ़: रणदीप हुड्डा ने संभाली कमान, आदिल हुसैन और पापोन भी मदद को आए आगे
कुलगाम में दहला आतंकियों का खौफ: छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने की थी गुपचुप शादी? दिग्गज पत्रकार ने खोला सालों पुराना राज़
ब्रॉड पीक त्रासदी: पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव बरामद, 10 साथियों की मौत की पुष्टि
दांतों से खींची IG की कार: रिटायर्ड अफसर को कॉन्स्टेबल बाहुबली ने दी अनोखी विदाई
अस्पताल की कैंटीन में खुली लूट का शोर: 274 का डोसा और 74 की चाय देख भड़के लोग
यूपी चुनाव: ओवैसी के गठबंधन के ऑफर पर सपा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है अखिलेश का स्टैंड?
आतंकवाद खत्म होने के दावे खोखले? फारूक अब्दुल्ला ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल
पुलिस वैन के आगे खड़ी हुई रिया अहीर की राजनीति में एंट्री? शरद पवार-सुप्रिया सुले से मुलाकात के बाद तेज हुई सुगबुगाहट