भारतीय बैडमिंटन की दुनिया में एक नया सितारा चमक उठा है। 17 साल और 222 दिन की तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का महिला सिंगल्स खिताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।
फाइनल में एकतरफा मुकाबला खिताबी मुकाबले में तन्वी का सामना वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थुई लिन्ह एनगुएन से था। तन्वी ने खेल के हर विभाग में अपनी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ दिया और मात्र 36 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया।
उन्होंने दोनों सेटों में 21-16, 21-16 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही तन्वी साल 2008 में साइना नेहवाल के बाद ताइपे ओपन जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
तोड़ा दिग्गजों का रिकॉर्ड अपनी इस जीत से तन्वी ने ताइपे की दिग्गज खिलाड़ी ताई जू-यिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ताई जू-यिंग ने 18 साल 85 दिन की उम्र में यह खिताब जीता था, जिसे तन्वी ने अब और भी कम उम्र में हासिल कर लिया है।
तन्वी की प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे सेमीफाइनल में ही दक्षिण कोरिया के महान खिलाड़ी ली योंग डे का सबसे कम उम्र में फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुकी थीं।
सपनों की उड़ान जारी तन्वी शर्मा भारतीय बैडमिंटन का भविष्य मानी जा रही हैं। वे उस ऐतिहासिक भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसने एशियाई टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही, वे वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के एक ही सत्र में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी हैं।
16 साल की उम्र में अमेरिकी ओपन के फाइनल तक पहुंचकर अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुकीं तन्वी ने अब सुपर 300 का खिताब जीतकर साबित कर दिया है कि वे आने वाले समय में विश्व बैडमिंटन में बड़ी दबदबा बनाएंगी।
17-year-old Tanvi Sharma 🇮🇳 goes for gold against Nguyen Thuy Linh 🇻🇳.#BWFWorldTour #TaipeiOpen2026 pic.twitter.com/QUlZuTSRUc
— BWF (@bwfmedia) August 2, 2026
बीच शो में गुल हुई बत्ती, तो करण औजला ने ऐसे जीता सबका दिल; इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का नया एपिसोड वायरल
लड़कियों से माफी मांगें PM मोदी : संसद मार्च में लाठीचार्ज पर भड़के अभिजीत दीपके
राहुल गांधी पर FIR से गरमाई यूपी की सियासत: क्या 2027 के महामुकाबले का बन रहा है आधार?
तिरुपति में नए रूप में दिखे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग लिया भगवान का आशीर्वाद
रायबरेली का कत्लखाना : प्रेमी को मार फर्श के नीचे गाड़ा, ऊपर बिछा ली चारपाई
हार्दिक पंड्या का नया लुक: तिरुपति मंदिर में मुंडवाया सिर, भगवान से मांगी वापसी की दुआ
भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा: पांचवां डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A24 हुआ लॉन्च
वतन लौटे कॉमनवेल्थ के सितारे, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोशीला स्वागत
‘भारत से प्यार है तो दुबई क्यों?’, राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन को घेरा
गोंदिया के दिन बहुरेंगे: 438 करोड़ की विकास योजना को मिली मंजूरी