शिवसागर में पहुंचे रणदीप हुड्डा असम में भीषण बाढ़ के बीच अभिनेता रणदीप हुड्डा प्रभावितों की मदद के लिए शिवसागर जिले पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को करीब से सुना। इस दौरान उन्होंने राहत सामग्री वितरित की और संकट की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ग्लोबल सिख के साथ मिलकर राहत कार्य रणदीप हुड्डा मानवीय संस्था ग्लोबल सिख के साथ मिलकर राहत अभियानों में सक्रिय हैं। यह संगठन पिछले कई दिनों से शिवसागर और चराइदेव के दूर-दराज के गांवों में भोजन, शुद्ध पेयजल और जरूरी सामान पहुंचा रहा है। रणदीप ने जमीन पर काम कर रहे वॉलंटियर्स का उत्साह भी बढ़ाया।
आदिल हुसैन और पापोन की चिंता असम के ही रहने वाले अभिनेता आदिल हुसैन ने बाढ़ की स्थिति पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि उनके अपने परिवार के सदस्य भी बाढ़ से प्रभावित हैं। वे प्रसिद्ध गायक पापोन के साथ मिलकर लगातार संपर्क में हैं और अपनी तरफ से बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
भयावह है असम की स्थिति बाढ़ और बारिश ने असम के शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट और नागांव समेत कई जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। करीब 1.92 लाख लोग अब भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं। डिखो और धनसिरी जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
82 लोगों की गई जान सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल असम बाढ़ में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 13,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। प्रशासन और बचाव दल लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द प्रभावितों तक मदद पहुंचाई जा सके।
#WATCH | Sivasagar, Assam: On flood-affected people, Actor Randeep Hooda says, This is the Sivasagar railway station, and many affected families have come here from the surrounding areas. So, we make the food and bring it to them, and we have been doing this every day for the… pic.twitter.com/GOQNfzOEvN
— ANI (@ANI) August 1, 2026
ग्लास्गो में छाई भारतीय मुक्केबाजी: प्रीति और जैसमीन ने जीता स्वर्ण, एथलेटिक्स में भी लहराया परचम
प्रधानमंत्री का संदेश ज्यादा महत्वपूर्ण : पीएम मोदी के सामने डीके शिवकुमार का दिखा अलग अंदाज
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 5000 मीटर में कांस्य जीतकर किया डबल धमाका
माफी पर मची सियासी घमासान: राहुल गांधी बोले - पीएम मोदी खुद देश के छात्रों से मांगें माफी
क्या सिमटते परिवार और डिजिटल स्क्रीन Gen-Z को बना रहे आक्रामक?
102 डिग्री बुखार को दी मात, अरुंधति चौधरी के गोल्डन पंच से गूंजा ग्लासगो
भारी बारिश का अलर्ट: 7 अगस्त तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर का हाल
काफिर कहने पर भड़कीं अंबरीन जैदी, माता की चौकी की फोटो शेयर कर ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब
6 साल का लंबा इंतजार खत्म: शिपकी ला दर्रे से फिर शुरू हुआ भारत-चीन व्यापार
ईरान को ट्रंप की दो टूक: दूसरे विश्व युद्ध जैसी तबाही टली, अब समझौते का इंतजार