ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने देश का गौरव दोगुना कर दिया है। 28 सदस्यीय भारतीय दल ने इस बार कुल 7 पदक जीतकर पिछले सभी रिकॉर्ड्स को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि 2002 से लेकर पिछले सभी कॉमनवेल्थ गेम्स के कुल पदकों (1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज) की संख्या के बराबर पदक भारत ने अकेले इसी बार जीत लिए हैं।
ग्लासगो में भारतीय एथलेटिक्स का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। 20 साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय एथलीटों ने एथलेटिक्स ट्रैक पर पदक का सूखा समाप्त किया। इससे पहले 2006 में रंजीत कुमार ने चक्का फेंक में पदक जीता था।
इस बार दिलीप महादु गावित ने पुरुष 100 मीटर टी47 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा, जबकि इसी इवेंट में मोहम्मद बासिल मोरसिंगानाकाथ को रजत पदक मिला। वहीं, शॉट पुट में सोमन राणा और शर्मिला ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। शुभम जुयाल ने रजत और शिल्पा शयाला ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को और मजबूत किया।
ट्रैक एंड फील्ड के अलावा, पैरा पावरलिफ्टिंग में भी भारत का जलवा बरकरार रहा। झंडू कुमार ने पुरुष हैवीवेट इवेंट में कांस्य पदक जीता। कुल मिलाकर, भारतीय पैरा दल ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ अभियान समाप्त किया।
अगर तुलना करें तो 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने केवल 2 पदक जीते थे। उस समय पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने गोल्ड और सोनलबेन पटेल ने ब्रॉन्ज जीता था। बर्मिंघम में सुधीर ने भी पदक जीता था, लेकिन बाद में डोपिंग नियमों के उल्लंघन के चलते उनका मेडल वापस ले लिया गया था।
ग्लासगो का प्रदर्शन न केवल संख्या में बेहतर है, बल्कि यह भारतीय पैरा खेलों के बढ़ते स्तर का स्पष्ट प्रमाण है।
Soman Rana claims Gold in the Men s Shot Put F57, spearheading an Indian 1-2 finish on the podium. 💪
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 1, 2026
Watch the Commonwealth Games Glasgow 2026 LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #Glasgow2026 #GlasgowMeinTiranga… pic.twitter.com/olowxP9YrR
कुलगाम में दो हिंदू मजदूरों की हत्या पर मचा सियासी बवाल, सुरक्षा तंत्र की विफलता पर उठे सवाल
बॉक्सर जैस्मिन लांबोरिया: भिवानी की शेरनी जिसने CWG में रच दिया इतिहास, धोनी से है गहरा नाता
बांस से शुरू हुआ सफर, अब नीरज के साथ पोडियम पर यशवीर: भाला फेंक का नया सुपरस्टार मिला
रिटायरमेंट पर बाहुबली कांस्टेबल का अनोखा नज़ारा, आईजी की कार को दांतों से खींच दी विदाई
भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज: लीजेंड्स की जंग में किसका पलड़ा भारी? जानिए पूरी डिटेल्स
पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स देखने गए 13 पर्यटकों की मौत, खेत में गिरा प्लेन
लोकतंत्र को कमजोर करने की इजाजत नहीं: पटना SSP के खिलाफ प्रशांत किशोर का मोर्चा
मिडिल ईस्ट छोड़ने का ट्रंप का फरमान: क्या ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में है अमेरिका?
जब किसी ने नहीं दिखाया भरोसा, तब पिता धर्मेंद्र ने सनी देओल की फिल्म को बनाया ब्लॉकबस्टर
निजी स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित : मैसूरु में PM मोदी ने युवाओं को दिया जीवन का नया मंत्र