क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन किसी सुपर संडे से कम नहीं है। एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का यह 8वां मैच जाम्बिया की राजधानी लुसाका के लोटल स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर आयोजित होगा।
मैदान पर पुराने प्रतिद्वंद्वी एक बार फिर नजर आएंगे। भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी शिखर धवन संभालेंगे, वहीं पाकिस्तान की कमान मोहम्मद हफीज के हाथों में होगी। दोनों टीमों में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अपने समय के मैच विनर रहे हैं, जिससे इस टी-20 मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर है।
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज शाम 4:00 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर 3:30 बजे उतरेंगे। लुसाका में स्थानीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार फैन कोड (FanCode) के पास हैं। फैंस फैन कोड ऐप डाउनलोड करके अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर मैच का आनंद ले सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए दर्शकों को निर्धारित सब्सक्रिप्शन शुल्क का भुगतान करना होगा।
भारतीय टीम में शिखर धवन के अलावा सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, अंबाती रायडू और युसुफ पठान जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम में शोएब मलिक, कामरान अकमल, वहाब रियाज और सोहेल तनवीर जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं।
Time to remind them who runs this rivalry 🇮🇳👊
— FanCode (@FanCode) August 1, 2026
Yusuf Pathan, Ambati Rayudu & Co. are ready to take on 🇵🇰 once again, this time in the Asian Legends League 🔥
Catch all the action LIVE only on FanCode 📲#AsianLegendsLeague #ALLSeason2 #India #YusufPathan #AmbatiRayudu pic.twitter.com/LUw9TjuUST
जब सनी देओल की फिल्म को प्रोड्यूसर्स ने नकारा, पिता धर्मेंद्र बने सहारा
स्कूल यूनिफॉर्म में नाले किनारे पकड़े गए प्रेमी जोड़े, कैमरा देख बोले- फालतू में डिस्टर्ब कर दिया
क्या सिमटते परिवार और डिजिटल स्क्रीन Gen-Z को बना रहे आक्रामक?
बहुत बर्बाद हुआ करियर, अब और नहीं : रांची में छात्रों का आर-पार का आंदोलन, ठप पड़ी व्यवस्था के खिलाफ फूटा गुस्सा
NEET PG 2026: परीक्षा पैटर्न और सुरक्षा में बड़े बदलाव, अब धांधली की कोई गुंजाइश नहीं
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने की पर्ची से हड़कंप: फर्स्ट ईयर का छात्र हिरासत में
नीट पेपर लीक का दंश: राहुल गांधी ने पीड़ितों के परिजनों से मिलकर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
राजस्थान में चुनावी शंखनाद: अशोक गहलोत का कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र , बूथ स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान
लोकतंत्र को कमजोर करने की इजाजत नहीं: पटना SSP के खिलाफ प्रशांत किशोर का मोर्चा
ब्रॉड पीक पर मौत का तांडव: हिमस्खलन में दबे निर्मल पुर्जा समेत 10 पर्वतारोही