तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ता तनाव पश्चिम एशिया में हालात विस्फोटक हो गए हैं। तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सख्त ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जो अमेरिकी नागरिक अभी मिडिल ईस्ट में मौजूद हैं, वे तुरंत वहां से निकल जाएं। वाशिंगटन ने इस क्षेत्र की यात्रा करने वाले लोगों को भी फिलहाल अपनी योजनाओं पर फिर से गंभीरता से विचार करने की सलाह दी है।
ट्रंप का कड़ा रुख: हम जीतना चाहते हैं ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप ने अपने सैनिकों को ईरान के खिलाफ नई रणनीतिक कार्रवाई का संकेत दिया है। ट्रंप ने कहा, हम उन पर बहुत जोरदार हमला करेंगे। एक वक्त ऐसा आएगा जब वे इसे और अधिक नहीं सह पाएंगे। हम बस जीतना चाहते हैं। राष्ट्रपति ने तेहरान पर भरोसा न जताते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
निशाने पर ईरान का एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपना मुख्य लक्ष्य बना सकते हैं। माना जा रहा है कि बेंजामिन नेतन्याहू की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान इस हमले की रूपरेखा तैयार की गई है। जानकारों का कहना है कि अगर ऐसा हमला होता है, तो यह अब तक का सबसे खतरनाक सैन्य प्रहार साबित हो सकता है।
पेंटागन की चेतावनी: फ्लाइट्स और एयरस्पेस पर संकट पेंटागन ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि हालात किसी भी समय खराब हो सकते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि नागरिक फ्लाइट कैंसिल होने, अचानक एयरस्पेस बंद होने और यात्रा में आने वाली बाधाओं के लिए तैयार रहें। कई एयरलाइंस ने पहले ही अपने शेड्यूल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है।
वैश्विक ठिकानों पर हमले का खतरा अमेरिका ने केवल मिडिल ईस्ट में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैले अपने राजनयिक और व्यावसायिक ठिकानों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई जा रही है कि ईरान या उसके सहयोगी गुट, मिडिल ईस्ट के बाहर भी अमेरिकी संस्थानों, दूतावासों और नागरिकों को निशाना बना सकते हैं। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि ट्रंप के कार्यकाल में ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।
Middle East: Americans currently in the Middle East should exercise caution and heightened vigilance and should be prepared for flight cancellations, periodic airspace closures, and potential travel disruptions. Some airlines in the region have postponed resumption of earlier… pic.twitter.com/d1ZmzRBBHN
— TravelGov (@TravelGov) August 1, 2026
2027 की बिसात: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव, 45 प्रभारियों की सूची में नहीं मिला किसी जनरल को मौका
दांतों तले जीभ आ जाए तो दांत नहीं तोड़े जाते , पीएम मोदी के माफी वाले अंदाज पर फिदा हुए लक्ष्मण
पहले रोम-रोम और अब राम-राम : राहुल गांधी के वेश पर गरमाई सियासत, शहजाद पूनावाला का तीखा वार
अमित शाह के पुणे दौरे पर जेन-ज़ी स्टाइल प्रोटेस्ट: कांग्रेस के अनोखे पोस्टर्स ने खींचा ध्यान
राजस्थान में चुनावी शंखनाद: अशोक गहलोत का कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र , बूथ स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान
बीजेपी की तरह मार्केटिंग सीखो : अशोक गहलोत ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
क्या पीएम मोदी बन गए हैं इंस्टाग्राम प्रधानमंत्री ? विपक्ष ने कसा तंज
मैसूर से पीएम मोदी का युवाओं को आह्वान: नेशन फर्स्ट की भावना से लिखें विकसित भारत की पटकथा
कांवड़ यात्रा 2024: दिल्ली में रूट डायवर्जन और ट्रैफिक पाबंदियां लागू, घर से निकलने से पहले चेक करें बदली हुई व्यवस्था
कुलगाम में दहला आतंकियों का खौफ: दो मजदूरों की हत्या पर भड़के उमर अब्दुल्ला, मुआवजे का ऐलान