सीपीआई(एम) सांसद वी शिवदासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने पीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें इंस्टाग्राम प्रधानमंत्री करार दिया है। शिवदासन का कहना है कि मोदी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं।
संसद से दूरी पर सवाल सांसद शिवदासन ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद की कार्यवाही और चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों, विशेषकर जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले के प्रधानमंत्री संसद में उपस्थित होकर सवालों के सीधे जवाब देते थे। शिवदासन के अनुसार, पीएम मोदी जवाबदेही से घबराते हैं, इसलिए वे संसद में सीधे संवाद से बच रहे हैं।
सोशल मीडिया बनाम असल काम शिवदासन ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी अब देश के पीएम की तरह नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वे देर रात वीडियो बनाते हैं, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं और बीजेपी के हैंडल से उसे प्रमोट किया जाता है। मेरा आग्रह है कि वे इंस्टाग्राम के बजाय अपना असली काम करें।
कांग्रेस का विक्टिम कार्ड पर हमला प्रधानमंत्री के हालिया युवाओं को माफ करने वाले बयान पर कांग्रेस ने भी जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी इंस्टाग्राम सभाओं के जरिए देश को गुमराह नहीं कर सकते।
युवाओं का अपमान है यह बयान जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का यह बयान देश के युवाओं का अपमान है, जिन्होंने मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण कष्ट झेला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नॉन-बायोलॉजिकल होने का दावा करने वाले पीएम को खुद को पीड़ित दिखाने (विक्टिम कार्ड) का शौक है, जबकि असल में माफी उन्हें देश के युवाओं से मांगनी चाहिए।
VIDEO | Delhi: “PM Modi is now Instagram Prime Minister , not PM of nation, he forgot his primary duty and responsibility of responding in Parliament”, says CPI(M) MP V Sivadasan on PM s video message calling for forgiving misguided children .
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2026
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/WoapqFUoq2
मेरी बेटी असली हीरो थी : शहीद सार्जेंट एंजेल रामप्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
इंदिरा, वाजपेयी और मनमोहन के बाद अब डोभाल का गोल्डन चैप्टर : अमित शाह ने बताया देश का सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र
कुछ अच्छा हो तो तारीफ भी करो; सोनम वांगचुक ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
मां की गोद में तड़पता रहा बेटा, एंबुलेंस से ऑक्सीजन खत्म होने पर 21 साल के युवक ने तोड़ा दम
क्या टीम इंडिया को मिल गया हार्दिक पांड्या का असली उत्तराधिकारी? आशुतोष शर्मा की तूफानी फॉर्म ने मचाई खलबली!
₹1.39 करोड़ में बच्चे की परवरिश: माता-पिता बनने या लग्जरी कार खरीदने की बहस ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले मीराबाई चानू का बड़ा संकल्प, अर्जुन पुरस्कार के लिए तेज हुई सिफारिश
13 हजार आदिवासी महिलाओं का धीमसा नृत्य: पीएम मोदी के सामने बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबा हमेशा बाबा ही रहेगा... : संजय दत्त के जन्मदिन पर सलमान खान का भावुक नोट
प्रधानमंत्री मोदी की माफी पर क्यों घिरे लक्ष्मण ? सुनील लहरी के बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल