भारत को जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में नीरज चोपड़ा के रूप में एक गोल्डन बॉय तो मिला ही था, अब एक और चमकता सितारा मिल गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर जीता, तो वहीं यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।
नीरज के साथ पोडियम साझा करना गौरव की बात फाइनल में सबकी निगाहें नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम की टक्कर पर थीं। लेकिन अरशद नदीम टॉप-8 में भी जगह नहीं बना सके। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता। इस रोमांचक मुकाबले में नीरज ने 85.83 मीटर के साथ सिल्वर और यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के साथ ब्रॉन्ज पर कब्जा किया। नीरज ने यशवीर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ पोडियम साझा करना शानदार अनुभव रहा।
बांस से की थी शुरुआत जयपुर, राजस्थान के रहने वाले यशवीर सिंह का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। स्कूल के दिनों में उनका झुकाव बास्केटबॉल की ओर था। उन्होंने अपनी एथलेटिक शुरुआत बेहद साधारण तरीके से की। शुरुआत में उनके पास प्रोफेशनल इक्विपमेंट नहीं थे, इसलिए उन्होंने बांस की छड़ियों को ही भाला बनाकर अपनी तकनीक पर काम किया।
पिता और कोच का मार्गदर्शन यशवीर के पिता राय सिंह खुद एक नेशनल लेवल के जेवलिन थ्रोअर रहे हैं। उन्हीं की देखरेख में यशवीर ने खेल की बारीकियां सीखीं। उनके पिता ने हमेशा उन्हें जमीन से जुड़े रहने और कड़ी मेहनत करने का मंत्र दिया, जिसका नतीजा आज पूरी दुनिया देख रही है।
आखिरी थ्रो में पलटी बाजी यशवीर का यह मेडल किसी चमत्कार से कम नहीं था। फाइनल के शुरुआती दौर में वह संघर्ष करते दिखे। उनके पहले और चौथे थ्रो फाउल हो गए थे, जिससे प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ गई थीं। हालांकि, नीरज चोपड़ा लगातार उन्हें हौसला दे रहे थे और कह रहे थे, मार जाटका (पूरी जान लगा दो)। यशवीर ने दबाव को झेला और अपने आखिरी थ्रो में 85.41 मीटर का शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिया।
नीरज चोपड़ा भी हुए कायल नीरज चोपड़ा ने यशवीर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यश ने सबसे महत्वपूर्ण समय पर अपना पर्सनल बेस्ट दिया, जो एक चैंपियन की निशानी है। नीरज का मानना है कि यशवीर आने वाले समय में विश्व स्तर पर भारत के लिए और भी कई बड़े मेडल जीतेंगे।
*Double the glory, double the pride! 🇮🇳🥇
— Dailydose of Sports (@suuuuspeed) August 1, 2026
Watch our champions Neeraj Chopra (Silver) and Yashvir Singh (Bronze) share the podium in a memorable Men s Javelin finish at CWG 2026. The Tricolour flies high! 🥈🥉💪 pic.twitter.com/NH5Tce7ovb
क्या जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को पीएम मोदी ने दी धमकी? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच
कौन हैं अस्मिता डे? साइकिल मैकेनिक की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास
दांतों तले जीभ आ जाए तो दांत नहीं तोड़े जाते , पीएम मोदी के माफी वाले अंदाज पर फिदा हुए लक्ष्मण
नेपाल की हिंदू पहचान की जंग: मुस्लिम मोहल्लों से हटाए गए इस्लामी झंडे, बदले सुर
मैसूर से पीएम मोदी का युवाओं को आह्वान: नेशन फर्स्ट की भावना से लिखें विकसित भारत की पटकथा
सावधान! ट्रेन में सफर के दौरान रहें सतर्क, महिला चोर की चालाकी देख उड़ जाएंगे होश
गलत CPR का जानलेवा असर: शिक्षिका की टूटीं पसलियां, वायरल वीडियो से खड़ी हुई बहस
जलप्रलय: असम में 80 मौतों का तांडव, 7 लाख लोग बेघर; देश के अन्य राज्यों में भी बाढ़ से हाहाकार
अल्लूरी सीताराम राजू: जंगलों का वो नायक, जिसके नाम से कांपती थी ब्रिटिश हुकूमत; अब मिला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का सम्मान
ताडोबा का जादुई नजारा: सड़क पर नन्हे शावकों के साथ निकली बाघिन छोटी मधु , वीडियो देख थम जाएंगी सांसें