ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 अगस्त का दिन भारतीय खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए कुल 8 पदक अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें 6 ऐतिहासिक गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल शामिल हैं।
सचिन सिवाच का अद्भुत करिश्मा पुरुष मुक्केबाजी में सचिन सिवाच ने देश का मान बढ़ाया। 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में सचिन का मुकाबला नामीबिया के ट्राईगेन मॉर्निंग नदेवेलो से था। सचिन पहले राउंड में 3-2 से पिछड़ गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दूसरे राउंड में वापसी की और आखिरी 10 सेकंड में एक जोरदार पंच जड़कर मुकाबले का रुख पलट दिया। अंततः उन्होंने 3-2 से जीत दर्ज कर अपना पहला कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक हासिल किया।
बेटियों का दबदबा इस ऐतिहासिक दिन में भारत की महिला मुक्केबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। भारत को मिले 6 स्वर्ण पदकों में से 5 पदक महिला मुक्केबाजों ने ही जीते हैं। प्रीति पवार, जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घांघस और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाई।
पदक तालिका में भारत की धाक कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय मुक्केबाजों ने एक ही संस्करण में 6 गोल्ड और 2 सिल्वर पदक जीते हैं। रजत पदक जीतने वालों में पुरुष खिलाड़ी जादूमणि सिंह और महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन शामिल हैं।
अभी और पदकों की उम्मीद मुक्केबाजी रिंग में अभी भी भारत की चुनौती बाकी है। भारत के पास फिलहाल 2 और फाइनल मुकाबले बचे हैं। पुरुष 80 किग्रा वर्ग में अंकुल का मुकाबला इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू से है, वहीं 90+ किग्रा वर्ग में नरेंदर, इंग्लैंड के डमार थॉमस को चुनौती देंगे। इन मुकाबलों के साथ भारत की पदक तालिका में और इजाफा होने की पूरी संभावना है।
स्वर्ण पदक विजेता (मुक्केबाजी):
𝐁𝐑𝐄𝐀𝐊𝐈𝐍𝐆:
— India_AllSports (@India_AllSports) August 1, 2026
𝐁𝐎𝐗𝐈𝐍𝐆: 𝐒𝐀𝐂𝐇𝐈𝐍 𝐒𝐈𝐖𝐀𝐂𝐇 𝐖𝐈𝐍𝐒 𝐆𝐎𝐋𝐃 𝐌𝐄𝐃𝐀𝐋 𝐈𝐍 𝐆𝐋𝐀𝐒𝐆𝐎𝐖 🔥
Beat Tryagain Morning Ndevelo of Namibia 3:2 in 60kg Final. #Glasgow2026withIAS #Glasgow2026 pic.twitter.com/mo6N2Wnnlw
जलप्रलय: असम में 80 मौतों का तांडव, 7 लाख लोग बेघर; देश के अन्य राज्यों में भी बाढ़ से हाहाकार
पीएम मोदी के मां वाले वीडियो पर संजय सिंह का तीखा पलटवार: क्या हमारी मां, मां नहीं हैं?
बाथरूम का दरवाजा खोलते ही उड़े होश, सामने था 7 फुट का खूंखार मगरमच्छ
वंदे भारत की तारीफ पर घिरे सोनम वांगचुक, आलोचकों को दिया करारा जवाब
मेरे जाने के बाद रोना मत : कैंसर से जूझते पिता की आखिरी वसीयत देख छलके करोड़ों लोगों के आंसू
6 साल का लंबा इंतजार खत्म: शिपकी ला दर्रे से फिर शुरू हुआ भारत-चीन व्यापार
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों की चांदी, महंगाई भत्ता बढ़कर 63% होने की उम्मीद
टीम इंडिया में नजरअंदाज, इंग्लैंड में मचा रहे कोहराम: कुलदीप यादव की फिरकी में फंसे बेन स्टोक्स
असम में बाढ़ का कहर: 80 लोगों की मौत, दो लाख लोग बेघर; पिल्ले को बचाने में गई मासूम की जान
नजरबंद या कानूनी कार्रवाई? E20 पेट्रोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से पहले तहसीन पूनावाला का दावा