भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव इस वक्त चर्चा में हैं। उन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बेंच पर बैठाए रखा गया, लेकिन वही कुलदीप इस समय इंग्लैंड की धरती पर अपनी फिरकी से कहर बरपा रहे हैं।
बेन स्टोक्स को बनाया शिकार इंग्लैंड के वनडे कप में यॉर्कशर की ओर से खेल रहे कुलदीप ने डरहम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। बेन स्टोक्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज को उन्होंने अपनी रणनीति में फंसाया। स्टोक्स लगातार रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे, जिसे भांपते हुए कुलदीप ने लेग स्टंप के बाहर गेंद डाली और फील्डर को तैनात कर दिया। स्टोक्स ने शॉट खेला और सीधा फील्डर के हाथों में कैच थमा बैठे। स्टोक्स इस मैच में 39 गेंदों पर महज 12 रन बना सके।
लगातार विकेट चटका रहे कुलदीप डरहम के खिलाफ कुलदीप ने 10 ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। सिर्फ यही नहीं, इस पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है।
कुलदीप ने अब तक खेले गए पांच मैचों में 10 विकेट झटके हैं। उन्होंने वार्विकशर, ससेक्स और ग्लामॉर्गन जैसी टीमों के खिलाफ भी लगातार किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट निकाले हैं।
सिलेक्टर्स पर उठे सवाल एक तरफ कुलदीप इंग्लैंड की कंडीशंस में लगातार विकेट निकाल रहे हैं और रनों पर लगाम लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम मैनेजमेंट लगातार उन्हें नजरअंदाज कर रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी शानदार फॉर्म में चल रहे कलाई के स्पिनर को टीम से बाहर रखना टीम इंडिया के लिए एक बड़ी गलती साबित हो सकता है।
क्या कुलदीप यादव का यह प्रदर्शन भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की आंखें खोल पाएगा? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन कुलदीप ने मैदान पर अपना जवाब बल्लेबाजों को आउट करके दे दिया है।
This is Kuldeep Yadav outsmarting and dismissing Ben Stokes across formats yet again. Kuldeep is doing this for Yorkshire because the Indian selectors deemed him surplus to requirements for the international series just days ago. They benched a premier wrist spinner on turning… pic.twitter.com/RGTu9veVtC
— Nervous90s (@Nrvs90s) August 1, 2026
महीने के पहले दिन बड़ी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी गिरावट
मेरे जाने के बाद रोना मत : कैंसर से जूझते पिता की आखिरी वसीयत देख छलके करोड़ों लोगों के आंसू
CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का ऐतिहासिक डबल धमाल , नीरज को सिल्वर तो यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज
हम डूब जाएं चलेगा, पर कंपनी नहीं डूबनी चाहिए : भारी बारिश में ऑफिस जाने को मजबूर कर्मचारियों का वीडियो वायरल
राष्ट्रमंडल खेलों में छाया उत्तर प्रदेश का गोल्ड , सब-इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने जूडो में रचा इतिहास
कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
CWG 2026: 10वें दिन भारत का गोल्डन मिशन , बॉक्सिंग में 10 पदक पक्के करने का दांव
पुलिस का मुंह नोटों से भर दूंगा : कुत्ते के विवाद में रईसजादे की दबंगई, महिलाओं को दी गालियां, अब दर्ज हुआ केस
साइकिल मैकेनिक की बेटी बनी जूडो क्वीन : अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास
PoK में पाकिस्तान आर्मी का खूनी खेल: 50 से ज्यादा नागरिकों की मौत का दावा