असम में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। आपदा रिपोर्टिंग सूचना प्रबंधन प्रणाली (DRIMS) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। पिछले 24 घंटों में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया है, जिससे हालात और भी चिंताजनक हो गए हैं।
5 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य के पांच जिले—शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराइदेव सबसे ज्यादा बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इन जिलों के 379 गांव पूरी तरह जलमग्न हैं। कुल मिलाकर 1.92 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। साथ ही, 15,430 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पानी में डूब गई है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।
पिल्ले को बचाने में गई 13 वर्षीय मासूम की जान बाढ़ के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नजीरा के बामुन पुखुरी गांव में 13 साल के हृदिप पनिका ने अपने पालतू पिल्ले बरुण को उफनते पानी से बचाने के लिए छलांग लगा दी। उसने पिल्ले को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद तेज बहाव में बह गया। बाद में रेस्क्यू टीम ने उसका शव बरामद किया। सोशल मीडिया पर लोग इस नन्हे हीरो के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
युद्धास्तर पर बचाव अभियान सरकार और प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तत्पर है। राज्य भर में 54 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां बाढ़ पीड़ितों को शरण दी गई है। इसके अलावा, 26 राहत वितरण केंद्रों के जरिए भोजन और दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारतीय सेना का ऑपरेशन जल राहत लगातार जारी है।
सीएम बिस्वा का अहम संबोधन मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। राहत और बचाव कार्यों की जानकारी साझा करने के लिए सीएम आज रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच फेसबुक लाइव के जरिए जनता से संवाद करेंगे। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
असम के लोग फिलहाल कुदरत के इस कहर से लड़ रहे हैं और प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव अभियान में जुटा है।
📺WATCH | In a heartwarming video, rescuers save a sleeping infant during the Assam floods pic.twitter.com/U6Nx3E3Xwv
— The Tatva (@thetatvaindia) July 31, 2026
गोरखपुर जेल की सुरक्षा को चुनौती: 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा रेप का आरोपी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
CWG 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का ऐतिहासिक डबल धमाल , नीरज को सिल्वर तो यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज
E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का बड़ा हमला: सस्ता करो या विकल्प दो , टाउनहॉल में सरकार से पूछे तीखे सवाल
पीएम मोदी से माफी मांगकर चर्चा में आई 15 साल की रुचिका: क्या है पूरा मामला?
रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी, भारत ने दिया कड़ा संदेश
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: अस्मिता डे ने रचा इतिहास, जूडो में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
गालियों से समस्याएं हल नहीं होतीं : जंतर-मंतर मामले पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश
समुद्र में तैराकी के दौरान पीठ पर चिपका विशाल ऑक्टोपस, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल वीडियो!
कौन हैं अस्मिता डे? साइकिल मैकेनिक की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास
बाबा हमेशा बाबा ही रहेगा... : संजय दत्त के जन्मदिन पर सलमान खान का भावुक नोट