वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी की तैयारी पूरी हो चुकी है। ICC ने आधिकारिक तौर पर उन 12 वेन्यू का ऐलान कर दिया है, जहाँ क्रिकेट के इस महासमर के मुकाबले खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा।
दक्षिण अफ्रीका में 24 साल के लंबे अंतराल के बाद वर्ल्ड कप की वापसी हो रही है। इससे पहले साल 2003 में इन देशों ने संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। इस बार कुल 14 टीमें प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी।
ICC ने टूर्नामेंट के लिए 12 प्रतिष्ठित स्टेडियमों को चुना है:
2027 वर्ल्ड कप को अफ्रीका के उबंटू दर्शन पर आधारित किया गया है, जिसका अर्थ है मैं हूं, क्योंकि हम हैं । टूर्नामेंट की थीम मेक द सर्कल बिगर (दायरा बड़ा करो) रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के माध्यम से अफ्रीका की विविधता, 29 आधिकारिक भाषाओं और समृद्ध संस्कृति को एक मंच पर लाकर पूरी दुनिया को जोड़ना है।
ICC चेयरमैन जय शाह ने इसे क्रिकेट इतिहास का एक यादगार पल बताया है। उन्होंने कहा, 24 साल बाद अफ्रीका में इस टूर्नामेंट की वापसी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर एक ऐसा टूर्नामेंट आयोजित करेंगे, जिसे दुनिया हमेशा याद रखेगी।
वहीं, ICC के अधिकारियों ने इसे अफ्रीका की जीवंत संस्कृति और खेल के प्रति वहां के लोगों के गहरे जुनून का जश्न मनाने का बेहतरीन मौका बताया है। क्रिकेट फैंस के लिए यह आयोजन सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक महाकुंभ बनने जा रहा है।
𝐒𝐨𝐮𝐭𝐡 𝐀𝐟𝐫𝐢𝐜𝐚 🇿🇦 𝐙𝐢𝐦𝐛𝐚𝐛𝐰𝐞 🇿🇼 𝐍𝐚𝐦𝐢𝐛𝐢𝐚 🇳🇦
— ICC (@ICC) July 30, 2026
Three nations. One heartbeat. 1️⃣2️⃣ venues. One unforgettable #CWC27 in sight 🏆
For more details and to register your interest for the event ➡️ https://t.co/QLxDyjmGjC pic.twitter.com/1jyOQcjiaN
बांकीपुर उपचुनाव: EVM पर घमासान, प्रशांत किशोर का हंगामा और नीरज सिन्हा का पलटवार
एयरबैग नहीं खुले, तो बेटे का अर्थी बनकर शोरूम पहुंची SUV: राजस्थान में अनोखा विरोध
ईरान संकट और युद्ध की आहट: अमेरिका ने झोंके 58.6 अरब डॉलर, हथियारों का सबसे बड़ा ऑर्डर
सरकार पर बरसे CJP प्रवक्ता: एफआईआर वापस लेने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की हो रही गलत व्याख्या
राहत मिली, फिर भी नाराज: कॉकरोच पार्टी ने सरकार के नोटिफिकेशन पर उठाए सवाल
पेपर लीक माफिया पर मोदी का प्रहार: संसद से कानून पास होते ही PM ने दी सीधी चेतावनी
मेरे जाने के बाद मुझे मत ढूंढना... कैंसर से जूझते पिता का आखिरी वीडियो रुला देगा
नाटो की दहलीज पर रूसी मिसाइल: पोलैंड में अलर्ट, युद्ध की आग में दहला यूरोप
बैंक नहीं सुन रहा आपकी शिकायत? अब RBI के पास है समाधान, जानें क्या करें और क्या नहीं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, सबसे पसंदीदा पार्टनर को लेकर कही दिल की बात