पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को मतदान प्रक्रिया के बीच तब तनाव की स्थिति बन गई, जब बूथ नंबर 143 पर EVM बदलने की खबर सामने आई। इस घटना के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर मौके पर पहुंचे और प्रशासन से जवाब-तलब किया।
प्रशांत किशोर की सक्रियता और आश्वासन बूथ पर पहुंचकर प्रशांत किशोर ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 143 पर तकनीकी खराबी के कारण EVM बदली जा रही थी। किशोर ने कहा, अधिकारियों से मेरी बात हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बदली गई मशीन में पहले से पड़े 53 वोटों का रिकॉर्ड नोट कर लिया गया है। उन्होंने मतदाताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि तकनीकी खराबी पर हंगामा करने के बजाय संयम से काम लें।
नीरज सिन्हा का तीखा हमला वोट डालने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रशांत किशोर के वहां पहुंचने और आरोपों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, मुझे लच्छेदार बातें और फालतू की टीका-टिप्पणी करने की आदत नहीं है। मेरा पूरा ध्यान अपने काम और विकास पर है।
विकास के नाम पर वोट नीरज सिन्हा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि बांकीपुर में बीजेपी का किला पहले से मजबूत है और यह हमेशा बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा, मीठापुर मेरा जन्मस्थान है। यहां की जनता ने हमेशा विकास को आशीर्वाद दिया है और इस बार भी परिणाम हमारे पक्ष में होंगे। हर क्षेत्र में हुए विकास का फल हमें मिल रहा है।
बूथ पर गड़बड़ी के आरोप पर चुप्पी जब नीरज सिन्हा से यह पूछा गया कि कुछ महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके नाम पर पहले ही वोट पड़ चुके हैं, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्होंने अपना मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कर लिया है।
फिलहाल, बांकीपुर में मतदान जारी है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। बांकीपुर के चुनावी रण में अब जनता किसके विकास के दावों पर मुहर लगाती है, यह तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।
*#WATCH | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | जन-सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, यहां बूथ नंबर 143 पर EVM बदलने की बात सामने आ रही हैं। अभी अधिकारी से मेरी बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जो EVM पहले था,… pic.twitter.com/DMRcDD7emL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
मुंबई के नामी प्ले जोन में बच्चों के पास्ता में निकला कॉकरोच, मची खलबली
रामायण का ट्रेलर: लारा दत्ता के मॉडर्न लुक पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
भगवा जर्सी पर मचा बवाल, हॉकी इंडिया ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
बांकीपुर उपचुनाव: रामकृपाल यादव का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- बाहरी हैं पीके, 5 गलियों के नाम बता दें
पेपर चुराने वाले बचते रहे, मेहनत करने वाले पिटते रहे , एंटी पेपर लीक बिल पर खड़गे ने सरकार को घेरा
आर्यन खान लंदन कैसीनो में मिस्ट्री गर्ल संग आए नजर, क्या नया रोमांस है शुरू?
वंदे भारत का सफर और एंटी पेपर लीक बिल : सोनम वांगचुक ने की भारतीय रेलवे की तारीफ
रूस की भीषण मिसाइल बारिश से दहला कीव: जेलेंस्की की चेतावनी सच साबित, मची भारी तबाही
हॉकी की नीली जर्सी का रंग भगवा होने पर मचा सियासी घमासान
एंटी-पेपर लीक बिल पर बोले सोनम वांगचुक: मोदी सरकार के कदम की तारीफ, पर छात्रों की सुरक्षा को लेकर जताई उम्मीद