क्या कुशाल टंडन ने श्रेया कालरा को भेजा था पहला मैसेज? विवाद ने पकड़ा तूल
News Image

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रियलिटी शोज़ का पारा चढ़ा हुआ है। नेटफ्लिक्स के ‘लॉक अप 2’ और प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ के बीच मचे घमासान के बीच कुशाल टंडन, शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा का विवाद चर्चा का केंद्र बन गया है।

क्या था पूरा मामला? ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के बीच अफेयर था। श्रेया के मुताबिक, ‘बरसातें’ के शूट के दौरान कुशाल ने उन्हें मैसेज किया था। जब शिवांगी ने इस पर सवाल उठाए, तो कुशाल ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मैसेज श्रेया ने पहले किया था।

कुशाल टंडन ने दी सफाई ‘अलायंस’ शो में जब कशिश कपूर ने यह मुद्दा उठाया, तो कुशाल ने सफाई देते हुए कहा, यह मेरा ईगो है कि मैं कभी किसी लड़की को सामने से मैसेज नहीं करता। मैं सिर्फ फिरंग (विदेशी) और मॉडल्स को ही मैसेज करता हूं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहल श्रेया की तरफ से ही हुई थी।

प्रेमी ऋषभ जैसवाल ने खोली पोल कुशाल का यह बयान आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ जैसवाल ने मोर्चा संभाल लिया है। ऋषभ, जो फिलहाल श्रेया का सोशल मीडिया हैंडल देख रहे हैं, ने कुशाल के दावे को खारिज कर दिया है।

ऋषभ ने कहा, मैंने उत्सुकतावश कुशाल टंडन का मैसेज देखा, जहां साफ दिख रहा है कि पहला मैसेज कुशाल ने ही किया था। अगर किसी को यकीन नहीं है, तो मैं स्क्रीनशॉट साझा कर सकता हूं, लेकिन मैं इस स्तर पर गिरना नहीं चाहता।

शिपा शिंदे का तंज भी सुर्खियों में विवाद केवल मैसेज तक सीमित नहीं रहा। ‘लॉक अप 2’ में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी के काम और उनके कथित अफेयर्स पर तीखी टिप्पणी की। शिल्पा ने दावा किया कि शिवांगी का हर को-एक्टर के साथ रिश्ता रहा है, जिसने विवाद को और हवा दे दी है।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर शिवांगी जोशी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस ट्रायंगल और दावों के सच को लेकर दो गुटों में बंट गए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राज्यसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल: जितेंद्र सिंह ने कहा - अब देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं

Story 1

अभिजीत दिपके का बड़ा खुलासा: BJP के ऑफर को बताया धमकी , शिक्षा मंत्री को कहा रिप्लेसमेंट कॉपी

Story 1

ब्रिटिश दौर की व्यवस्था से बाहर आने का वक्त , छात्र प्रदर्शनों पर किरण बेदी की दो टूक

Story 1

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: फाइनल में भिड़ेंगे नीरज और अरशद नदीम, भारत के तीन धुरंधर तैयार

Story 1

हॉकी का नया रंग: नीले टर्फ पर भगवा जर्सी का क्या है असली गणित?

Story 1

रामायण ट्रेलर में आखिर कौन है भगवान विष्णु? एक झलक ने फैंस में मचाई खलबली

Story 1

कॉमनवेल्थ और ओलंपिक गेम्स: क्या है इनके बीच का बड़ा अंतर? 5 पॉइंट्स में समझें पूरी सच्चाई

Story 1

नया बिल अधूरा, परीक्षा प्रणाली नहीं बदली तो फिर लीक होगा पेपर: मल्लिकार्जुन खरगे

Story 1

भूकंप से पहले बिल्ली की ‘भविष्यवाणी’: जापान का वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग

Story 1

CWG 2026: नीरज चोपड़ा की आज होगी धमाकेदार एंट्री, गोल्ड की तलाश में उतरेगा भारत