निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। जहां रणबीर कपूर के श्रीराम और भगवान परशुराम के लुक की चर्चा है, वहीं ट्रेलर में दिखी भगवान विष्णु की एक झलक ने दर्शकों के बीच बड़ा सस्पेंस खड़ा कर दिया है।
क्या टीवी के कृष्ण हैं भगवान विष्णु? सोशल मीडिया पर फैंस इस बात पर बहस कर रहे हैं कि भगवान विष्णु का किरदार किसने निभाया है। एक बड़ा वर्ग मानता है कि यह अभिनेता सौरभ राज जैन हैं। बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव में विष्णु की भूमिका निभा चुके सौरभ के चेहरे की बनावट और हाव-भाव काफी हद तक ट्रेलर के उस दृश्य से मिलते हैं।
महेश बाबू या खुद रणबीर कपूर? कुछ फैंस का मानना है कि यह चेहरा टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू का है, जो इन दिनों एसएस राजामौली के साथ पौराणिक फिल्म पर काम कर रहे हैं। वहीं, तीसरी थ्योरी यह है कि यह रणबीर कपूर ही हैं। चूंकि फिल्म में वे श्रीराम और परशुराम का दोहरा किरदार निभा रहे हैं (जो विष्णु के अवतार हैं), इसलिए संभावना है कि विष्णु के मूल रूप में भी रणबीर को ही दिखाया गया हो।
ट्रेलर में शानदार शुरुआत ट्रेलर की शुरुआत यश द्वारा निभाए गए रावण के अहंकार से होती है। ट्रेलर में श्रीराम के जन्म, शिक्षा, सीता (साई पल्लवी) से विवाह, 14 वर्षों का वनवास और अंत में रावण द्वारा सीता हरण तक की झलकियां दिखाई गई हैं। फिल्म का विजुअल ट्रीट दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म? नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस भव्य फिल्म का पहला भाग, रामायणम्: पार्ट 1 , इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग 2027 की दिवाली के लिए निर्धारित किया गया है। ट्रेलर को मिल रहे रिकॉर्डतोड़ व्यूज से साफ है कि दर्शकों को इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार है।
Is that Saurabh Raj Jain as Lord Vishnu in the Ramayana ?? pic.twitter.com/7oKBPYqUiV
— Shubham2.0 (@bhav_paaji) July 30, 2026
बांकीपुर उपचुनाव: तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, कहा- 3 तारीख को बीजेपी के गढ़ में जलेगी लालटेन
Redmi K100 सीरीज का धमाका: पहली झलक में दिखा दमदार लुक और धांसू फीचर्स
अजिंक्य रहाणे का इंटरनेशनल करियर खत्म: सचिन से लेकर सहवाग तक, दिग्गजों ने दी शानदार विदाई
हर 5 मिनट में बदल रहे प्रधानमंत्री? ब्रिटेन के पीएम को बुजुर्ग ने दी ऐसी नसीहत
समुद्र पर नारी शक्ति की विजय: ऑल-वुमन क्रू ने तोड़ीं रूढ़ियां, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित
रामायण के ट्रेलर पर उठा विवाद: इतिहासकार ने जूलरी पर उठाए गंभीर सवाल
भारतीय हॉकी टीम की नई केसरिया जर्सी पर घमासान: खेल या सियासत?
भूकंप से पहले बिल्ली की ‘भविष्यवाणी’: जापान का वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
यह सिर्फ रंग नहीं, जज्बात हैं : भारतीय हॉकी जर्सी के भगवाकरण पर भड़के नवीन पटनायक
स्लिप में सबसे सुरक्षित हाथ और मेरे पसंदीदा जोड़ीदार : अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली