ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जेवलिन थ्रो का रोमांच अपने चरम पर है। भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। चोट से वापसी कर रहे नीरज की नजरें अब अपने दूसरे कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक पर हैं।
नीरज का दबदबा, नदीम से होगी टक्कर क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के अरशद नदीम (78.63 मीटर) को पछाड़ते हुए शानदार लय दिखाई। यह मुकाबला 31 जुलाई की देर रात काफी कड़ा होने वाला है, जहाँ दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी मेडल के लिए आमने-सामने होंगे।
फाइनल में भारत की तिकड़ी नीरज के अलावा भारत के दो अन्य युवा एथलीट भी फाइनल की रेस में शामिल हैं। रोहित यादव ने 78.37 मीटर और यशवीर सिंह ने 78.36 मीटर का थ्रो फेंककर क्रमशः नौवां और दसवां स्थान हासिल किया। इन तीनों भारतीयों का फाइनल में एक साथ होना भारत के लिए पदक की उम्मीदों को दोगुना कर देता है।
चोट के बाद वापसी का संकल्प बर्मिंघम 2022 से चोट के कारण बाहर रहने वाले नीरज चोपड़ा के लिए यह गेम बेहद खास है। इससे पहले दोहा डायमंड लीग में नीरज ने शानदार वापसी के संकेत दिए थे, हालांकि वहां वे मामूली अंतर से पोडियम से चूक गए थे। ग्लासगो की चुनौती उनके लिए खोई हुई लय को फिर से हासिल करने का बड़ा मौका है।
अन्य दावेदार भी तैयार क्वालीफिकेशन राउंड में श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने 82.84 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके अलावा ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और दक्षिण अफ्रीका के डौव स्मिट भी शानदार फॉर्म में हैं।
भारतीय प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला 1 अगस्त को देर रात 12:45 बजे से शुरू होगा। देखना दिलचस्प होगा कि क्या नीरज अपनी धाक जमा पाते हैं या कोई नया उलटफेर देखने को मिलता है।
Neeraj Chopra books his place in the Men s Javelin Final with a 79.61m throw despite challenging conditions. 👏
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 30, 2026
Watch the Golden Boy in action on 1st August, 12:45 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #Glasgow2026… pic.twitter.com/M4kYPIuCTJ
CWG 2026: क्या ठंडी हवाएं रोक पाएंगी नीरज चोपड़ा का गोल्डन सफर? फाइनल से पहले खुला बड़ा राज
PM मोदी भगवान विष्णु के अवतार हैं, उनके पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं - सुदेश बैरी का बयान वायरल
वंदे मातरम बिल 2026: अब राष्ट्रगीत का अपमान पड़ेगा भारी, नए कानून में क्या-क्या बदलेगा?
मेरे जाने के बाद मुझे मत ढूंढना... कैंसर से जूझते पिता का आखिरी वीडियो रुला देगा
कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा, नेपाल के कई शहरों में कर्फ्यू; 3 की मौत
रामायण ट्रेलर में आखिर कौन है भगवान विष्णु? एक झलक ने फैंस में मचाई खलबली
पैरा एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन: दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का मान
कलयुग का कुबेर मिनार मंडल: रेड में मिले 28 करोड़ कैश और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते हांफ गईं मशीनें
रक्षक ही बना भक्षक: गोरखपुर में 10 साल की मासूम का अपहरण कर बर्बर हत्या, सिपाही गिरफ्तार
नीली जर्सी क्यों बनी भगवा? भारतीय हॉकी टीम के बदलाव के पीछे की टेक्निकल वजह आई सामने