उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल से अपनी बीमार बहन को खाना देकर लौट रही एक 10 वर्षीय बच्ची को वर्दीधारी सिपाही ने अपनी हवस और दरिंदगी का शिकार बना लिया।
अस्पताल से घर छोड़ने का दिया झांसा बच्ची अपनी बड़ी बहन से मिलने जिला अस्पताल गई थी। पीड़िता की बड़ी बहन के अनुसार, डायल-100 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव वहां पहुंचा और दोनों बहनों से बात करने लगा। उसने छोटी बच्ची को घर छोड़ने का झांसा दिया। बड़ी बहन के मना करने के बावजूद आरोपी बच्ची का पीछा करता रहा और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया।
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें एक वर्दीधारी युवक बच्ची को अपनी बाइक पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत आरोपी अभिषेक यादव की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया।
शमशान घाट में मिला मासूम का शव पुलिस की कड़ी पूछताछ और तलाशी के बाद गुरुवार तड़के करीब चार बजे चिलुआताल श्मशान घाट से बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी जेल जा चुका है आरोपी जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सिपाही अभिषेक यादव का इतिहास पहले से ही दागदार रहा है। वह पहले भी एक युवती से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस बार उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने की योजना कैसे बनाई।
पुलिस की कार्रवाई गोरखपुर पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्दी की आड़ में की गई इस दरिंदगी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
*#gorakhpurpolice #PoliceAction
— Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) July 30, 2026
➡️दिनांक 28.07.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित सदर अस्पताल से एक 10 वर्षीय बालिका को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से अपने साथ ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया… pic.twitter.com/E1QqVwFFiD
बांकीपुर उपचुनाव: EVM पर घमासान, प्रशांत किशोर का हंगामा और नीरज सिन्हा का पलटवार
मैं पीएम-शाह के पोते की उम्र का हूं, फिर भी मुझे मिल रही धमकियां : अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
पंजाब पेपर लीक: केजरीवाल के दफ्तर तक पहुंची भाजपा, बैरिकेड्स तोड़ पुलिस से हुई भिड़ंत
दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार में हाहाकार: लोगों की मेहनत की कमाई, घर और शादी के सपने हुए राख
बांकीपुर उपचुनाव में घमासान: प्रशांत किशोर का आरोप, भाजपा नहीं, पुलिस लड़ रही चुनाव
निडर होकर करें काम, जिम्मेदारी मेरी : पैलेट गन विवाद के बीच CRPF डीजी का जवानों को खुला समर्थन
मुंबई के नामी प्ले जोन में बच्चों के पास्ता में निकला कॉकरोच, मची खलबली
रामायण का महाधमाका: श्रीराम के बाद अब परशुराम के अवतार में छाएंगे रणबीर कपूर, ट्रेलर में दिखा डबल रोल का सरप्राइज!
कॉमनवेल्थ और ओलंपिक: क्या है इनमें अंतर और अमेरिका क्यों नहीं लेता हिस्सा?
जेलेंस्की की चेतावनी के बाद थर्राया यूक्रेन: रूस का भीषण मिसाइल हमला, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत