दिल्ली में गरमाया पंजाब का मुद्दा पंजाब में कथित पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली दफ्तर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की है।
पुलिस से झड़प और नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को फांदने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पंजाब के शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो और केजरीवाल हाय-हाय के नारे लगाए गए।
भाजपा का सीधा हमला: छात्रों का भविष्य नहीं, राजनीति जरूरी भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार हो रहे पेपर लीक के बावजूद सरकार जवाबदेही तय नहीं कर रही है। मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल छात्रों के हितों को लेकर केवल चुनिंदा गुस्सा दिखाते हैं।
उन्होंने आगे कहा, एक नया नैरेटिव गढ़ने के लिए 12वीं पास मनीष सिसोदिया को आगे करने के बजाय, AAP नेतृत्व को भगवंत मान से हरजोत सिंह बैंस को हटाने के लिए कहना चाहिए। लेकिन ऐसा होने की उम्मीद कम है, क्योंकि केजरीवाल के लिए छात्रों का भविष्य सिर्फ एक राजनीतिक फायदा है।
जो खिलाते हैं, उनके खिलाफ नहीं बोलते अमित मालवीय ने इस मामले में अन्य सहयोगियों और मुखर रहने वाले समूहों को भी घेरा। उन्होंने कहा कि जो लोग अन्य राज्यों में पेपर लीक पर बहुत शोर मचाते थे, वे अब पंजाब के मामले में पूरी तरह चुप हैं। उन्होंने तंज कसा कि क्या कोई उस हाथ को काटता है जो उन्हें खिलाता-पिलाता है?
हर्ष मल्होत्रा की चेतावनी: आंदोलन होगा और तेज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा का यह प्रदर्शन केजरीवाल और सिसोदिया को उनका पुराना वादा याद दिलाने के लिए है। उन्होंने कहा, जब ये सत्ता में नहीं थे, तब इन्होंने पंजाब में पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। अब जब खुद सत्ता में हैं, तो केजरीवाल और भगवंत मान चुप हैं।
मल्होत्रा ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया गया, तो यह आंदोलन दिल्ली से लेकर पंजाब तक और अधिक उग्र रूप लेगा।
#WATCH | Delhi: A clash broke out between Police and BJP workers holding a protest outside the AAP office over the alleged paper leak in Punjab.
— ANI (@ANI) July 30, 2026
BJP workers demand the resignation of Punjab Education Minister Harjot Singh Bains. pic.twitter.com/WO14OMVeDk
भाजपा ज्वाइन करने का ऑफर ठुकराया तो मिली धमकियां, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का सनसनीखेज खुलासा
बिना डरे ड्यूटी करो, ज़िम्मेदारी मेरी होगी : पैलेट गन विवाद के बीच CRPF चीफ ने क्यों भरी जवानों में हुंकार?
जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के लिए बड़ी राहत: दिल्ली सरकार वापस लेगी NEET पेपर लीक विरोध से जुड़े 13 FIR
कल का मौसम: अगले 4 दिन बरसेगी आफत, दिल्ली-यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट
क्या कुशाल टंडन ने श्रेया कालरा को भेजा था पहला मैसेज? विवाद ने पकड़ा तूल
एंटी-पेपर लीक बिल पर बोले सोनम वांगचुक: मोदी सरकार के कदम की तारीफ, पर छात्रों की सुरक्षा को लेकर जताई उम्मीद
रामायण का महाधमाका: श्रीराम के बाद अब परशुराम के अवतार में छाएंगे रणबीर कपूर, ट्रेलर में दिखा डबल रोल का सरप्राइज!
बलूचिस्तान में दरिंदगी: लड़की की लाश को गाड़ी के बोनट से बांधकर घुमाया, पाकिस्तानी सेना का हमास वाला चेहरा बेनकाब
आधार कार्ड में पता बदलना हुआ चुटकियों का काम: घर बैठे ऐसे करें अपडेट
राजा रघुवंशी मर्डर केस: आरोपी पत्नी सोनम के सरेंडर के बाद भाई ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उम्मीद जगी है