देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को अब जन गण मन (राष्ट्रगान) के बराबर कानूनी दर्जा और सुरक्षा मिल गई है। संसद के दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—से राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित हो चुका है। राष्ट्रपति की मुहर लगते ही यह एक सख्त कानून बन जाएगा।
अब तक साल 1971 के राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम के तहत केवल संविधान, तिरंगे (राष्ट्रीय ध्वज) और राष्ट्रगान को कानूनी संरक्षण प्राप्त था। नए संशोधन के बाद वंदे मातरम को भी इसी सुरक्षा कवच में शामिल कर लिया गया है।
सरकार के इस कदम का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और आजादी के आंदोलन के मूल्यों को कानूनी रूप से सुरक्षित करना है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के प्रति देश का संकल्प बताया है।
इस बिल के प्रभावी होने के बाद, राष्ट्रगीत का अनादर करना या इसके गायन में जानबूझकर बाधा डालना दंडनीय अपराध होगा।
नियमों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रगीत के अपमान में लिप्त पाया जाता है या गायन को रोकता है, तो उसे वही सजा दी जाएगी जो राष्ट्रगान के अपमान पर मिलती है:
बिल को लेकर संसद में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। लोकसभा में विपक्ष ने NEET पेपर लीक मुद्दे पर बहस की मांग को लेकर भारी हंगामा किया। इसके बावजूद, शोर-शराबे के बीच सरकार ने ध्वनि मत से इस विधेयक को पारित करवा लिया।
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख प्रतीक रहा है। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि इस गीत को जन गण मन के समकक्ष सम्मान मिलना चाहिए। मौजूदा सरकार इसी ऐतिहासिक संकल्प को कानूनी जामा पहना रही है।
यह गीत पहली बार 1896 के कलकत्ता अधिवेशन में सार्वजनिक रूप से गाया गया था और तब से यह देश की देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की एक सशक्त आवाज बना हुआ है।
The Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, 2026 | Union Home Minister Amit Shah to move that the Bill further to amend the Prevention of Insults to National Honour Act, 1971, as passed by Rajya Sabha, be taken into consideration.
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Also to move that the Bill be… pic.twitter.com/Sas4QUItnd
क्या बीजेपी में शामिल होंगे अभिजीत दीपके? पीएम मोदी और अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव: स्टीफन फ्लेमिंग बने टेस्ट हेड कोच, जो रूट संभालेंगे कप्तानी
राज्यसभा में मनुस्मृति पर घमासान: खरगे के आरोपों पर सत्ता पक्ष का पलटवार, सदन में भारी हंगामा
पेपर लीक पर संग्राम: खड़गे का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- छात्रों को शांत करने के लिए महज एक दिखावा है यह बिल
संसद में विपक्ष का हंगामा और जेपी नड्डा का तीखा वार, बोले- मुद्दाविहीन है विपक्ष
भगवा जर्सी पर मचा बवाल, हॉकी इंडिया ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
लुक्खे हैं सब, न क्लास, न औकात... CJP पर बरसे एक्टर सुदेश बैरी, मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार
आर्यन खान की लंदन डायरी: क्या मिस्ट्री गर्ल संग शुरू हो गई है नई प्रेम कहानी?
न कोई शोर, न फेयरवेल मैच! क्या सिस्टम की बलि चढ़ गए गाबा का घमंड तोड़ने वाले अजिंक्य रहाणे?
भारतीय हॉकी टीम की जर्सी पर केसरिया रंग का प्रहार: खेल या सियासत?