नई दिल्ली: राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। खरगे ने शिक्षा व्यवस्था में आरएसएस के हस्तक्षेप और विवादित सिलेबस का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा।
आरएसएस सिलेबस का खरगे ने किया जिक्र खरगे ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों में आरएसएस के लोगों को भरा जा रहा है। उन्होंने सिलेबस पर सवाल उठाते हुए कहा, सरकार जो नया सिलेबस ला रही है, उसमें शूद्रों के वेद पाठ सुनने पर कान में शीशा डालने और जीभ काटने जैसी बातें शामिल हैं। यह आरएसएस का सिलेबस है। मैं ऐसे विचारों की कड़ी निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि ऐसी सामग्री को तुरंत हटाया जाए।
ओरिजिनल टेक्स्ट ऑथेंटिकेट करें: जेपी नड्डा खरगे के इन आरोपों पर सदन के नेता जेपी नड्डा ने कड़ा एतराज जताया। नड्डा ने कहा, विपक्ष के नेता की बातें तथ्यों से परे हैं। वे मनुस्मृति के जिस ओरिजिनल टेक्स्ट की बात कर रहे हैं, उसे ऑथेंटिकेट करें। नड्डा ने खरगे की भाषा को असंसदीय बताते हुए चेयरमैन से इसे सदन की कार्यवाही से हटाने (एक्सपंज करने) की मांग की।
छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए गृह मंत्री को ठहराया जिम्मेदार खरगे ने संसद की ओर मार्च करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर धावा बोला। उन्होंने कहा, छात्र शांतिपूर्ण संवाद चाहते थे, लेकिन उन्हें लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन का सामना करना पड़ा। कई छात्रों की आंखों में छर्रे लगे। इस दमनकारी कार्रवाई के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
कुर्सी बचाने के लिए लाया गया बिल खरगे ने कहा कि युवाओं के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि शिक्षा मंत्री को हटाना पड़ा क्योंकि सरकार को कुर्सी जाने का डर था। उन्होंने कहा, यह नया कानून छात्रों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नहीं, बल्कि खुद को बचाने के लिए लाया गया है।
सदन में नारेबाजी और गतिरोध खरगे के भाषण के दौरान ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयानों पर माफी की मांग करते हुए नारेबाजी की। राज्यसभा में जारी इस भारी विरोध और हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित रही।
#WATCH | Heavy sloganeering in Rajya Sabha as Leader of Opposition Mallikarjun Kharge delivers his speech.
— ANI (@ANI) July 30, 2026
Opposition MPs demand action against Union Minister Giriraj Singh and ask him to apologise over his remarks.
(Source: Sansad TV) pic.twitter.com/02U6HDVJhQ
आधार कार्ड में पता बदलना हुआ चुटकियों का काम: घर बैठे ऐसे करें अपडेट
PM मोदी भगवान विष्णु के अवतार हैं, उनके पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं - सुदेश बैरी का बयान वायरल
शिक्षा का संकट: भारत में 1 लाख सरकारी स्कूल ऐसे, जहां बच्चों का भविष्य सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे
आसमान में जोरदार धमाका: न्यूजीलैंड के ऊपर से गुजरी उल्का ने बिखेरा अद्भुत नजारा, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
एल्बी मोर्कल संभालेंगे जोबर्ग सुपर किंग्स की कमान, स्टीफन फ्लेमिंग की लेंगे जगह
आर्यन खान लंदन कैसीनो में मिस्ट्री गर्ल संग आए नजर, क्या नया रोमांस है शुरू?
पंजाब पेपर लीक पर सियासी उबाल: BJP का AAP मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
भगवा जर्सी पर बवाल: भारतीय हॉकी के दिग्गजों ने उठाए सवाल, कहा- यह पहचान से खिलवाड़
देश के 1 लाख स्कूलों का सिंगल सहारा: शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल!
पेपर लीक पर संग्राम: खड़गे का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- छात्रों को शांत करने के लिए महज एक दिखावा है यह बिल