लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिस इंस्पेक्टर प्रदर्शनकारियों के हाथों से जलते हुए पुतले का हिस्सा लेकर दौड़ पड़े।
क्या है पूरा मामला? लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मॉल एवेन्यू चौराहे पर भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कंगना का पुतला फूंकने की तैयारी में थे, तभी वहां तैनात इंस्पेक्टर ने फुर्ती दिखाई और जलते हुए पुतले को छीनकर वहां से भाग निकले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्यों नाराज है कांग्रेस? कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कंगना रनौत ने युवा हिंदू महिलाओं की जीवनशैली और भाषा पर टिप्पणी करते हुए उन्हें जेनरेशन गटर कहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह देश की बेटियों का अपमान है। कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा सांसद को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा केवल महिला आरक्षण का दिखावा करती है।
कंगना रनौत का पलटवार अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर आलोचकों को जवाब दिया। उन्होंने मीडिया और तथाकथित फेमिनिस्टों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय समाज में सांस्कृतिक मर्यादा बेहद जरूरी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भौंडेपन के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, अगर आप मर्यादा में नहीं रह सकते, तो आपको अपने कमरे तक ही सीमित रहना चाहिए।
पीएम मोदी का किया जिक्र कंगना ने अपने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि लोग पीएम मोदी को अपना नेता, आराध्य और भगवान मानते हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी को कोई अपना दोस्त मानता है तो कोई भगवान। उन्हें गाली देना कूल नहीं बनाता, लोगों की भावनाओं का सम्मान करना ही होगा।
*A UP police inspector made a heroic effort in the line of duty while snatching and running away with a portion of the effigy of BJP MP Kangana Ranaut. Happened when Congress workers tried to burn Ranaut s effigy at party office in Lucknow. pic.twitter.com/BLgCjJugyB
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 29, 2026
व्हाइट हाउस में ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग: ईरान पर आर-पार या बनी नई रणनीति?
क्या यह स्मार्ट क्रिकेट या फिर खेल भावना के खिलाफ? पाक के खिलाफ वेस्टइंडीज के फील्डर की हरकत पर बवाल
श्रीलंका फतह के लिए अश्विन ने बदली रणनीति: 4 स्पिनर्स और गुरनूर बरार को दिया डेब्यू का मौका
कैब का इंतजार कर रही लड़की से शख्स ने पूछी कीमत , मोबाइल ऑन होते ही पलट गई पूरी कहानी
सर्जरी के बाद मुस्कुराते दिखे राम चरण, मेगा पावर स्टार की पहली फोटो ने फैंस का तनाव किया दूर
पेपर लीक बिल पर संग्राम: रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- संसद में अभद्र भाषा का हो रहा इस्तेमाल
रूस में सिलाई कर रहा था युवक, बिहार पुलिस ने दर्ज की FIR; नीट विरोध प्रदर्शन में फंसा पेंच
जिम्बाब्वे को धोकर नागपुर लौटे वैभव सूर्यवंशी, एयरपोर्ट पर दिखा जीत से बड़ा जज्बा
जश्न के बीच नारेबाजी: HCL के CEO के सामने कर्मचारियों ने की सैलरी हाइक की मांग, वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
इतिहास रचने वाले गुलवीर सिंह: 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल