जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी भारत लौट आए हैं। हालांकि, अपनी ऐतिहासिक सफलता के बाद वे सीधे घर (बिहार) जाने के बजाय नागपुर पहुंचे, जहां उनका परिवार रहता है।
एयरपोर्ट पर दिखा असली संस्कार नागपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही वैभव ने भीड़ और कैमरों की परवाह किए बिना अपनी बुआ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस सादगी और विनम्रता ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
बल्लेबाजी में मचाया कोहराम वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे सीरीज में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने तीन मैचों में 196.10 के आक्रामक स्ट्राइक रेट से कुल 151 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़े। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत वे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
संघर्ष से सफलता तक का सफर वैभव के लिए यह सफर आसान नहीं था। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें डेब्यू का मौका तो मिला, लेकिन वो अपनी छाप नहीं छोड़ सके और सीरीज के आखिरी मैच में बाहर बैठना पड़ा। हालांकि, जिम्बाब्वे सीरीज में वापसी करते हुए उन्होंने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। 50.33 की औसत और तूफानी बल्लेबाजी से उन्होंने साबित कर दिया कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं।
फैंस हुए मुरीद सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां लोग उनकी फील्ड पर खेली गई पारियों के दीवाने हैं, वहीं अब उनके संस्कारों की भी जमकर तारीफ हो रही है। बिहार के लाल के नाम से मशहूर वैभव ने यह दिखा दिया है कि स्टारडम की ऊंचाई पर पहुंचकर भी अपनी जड़ों और बड़ों का सम्मान कैसे किया जाता है।
*Look at the way Vaibhav Suryavanshi touched his aunt s feet at Nagpur Airport after returning to India as the Player of the Series against Zimbabwe. ❤️
— Sonu (@Cricket_live247) July 28, 2026
A nice gesture from Vaibhav. pic.twitter.com/JSbL1sdl5J
आसमान से बरसती आफत: दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा थमी
शिवांगी जोशी का गरीबी वाला सीक्रेट पड़ा भारी, पुराने इंटरव्यू ने खोली दावों की पोल
Backops Limited: 17 साल पहले दफन हुई कंपनी ने फिर बढ़ाई सियासी हलचल, जानिए क्या है पूरा विवाद
बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले : राहुल गांधी पर जितेंद्र सिंह का तीखा कटाक्ष
अनुष्का शर्मा से पहले कौन थीं विराट कोहली की गर्लफ्रेंड्स ? जानिए विरुष्का तक का सफर
जंतर-मंतर पर फिर सुलग उठा विरोध: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब छात्रों की नई जंग क्या है?
यूपी के वकीलों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
16 करोड़ का पुल बना आफत : देहरादून में मरम्मत के दौरान धंसी सड़क, ट्रक फंसा
क्या उमर खालिद का समर्थक तय करेगा छात्रों का भविष्य? भाजपा नेता ने सीजेपी को घेरा
संसद में इडियट और अंधभक्त पर मचा घमासान: राहुल गांधी के शब्दों से फिर गरमाया सदन